इंग्लैंड ने बनाई 233 रनों की बढ़त, विराट सेना को बनानी होगी 'खास' रणनीति
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की तीसरा दिन भारत के लिए खासा अच्छा नहीं रहा। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में इंग्लैंड के तीन विकेट जल्दी झटक लिए थे जिससे कि लग रहा था कि इंग्लैंड की पारी जल्दी ही सिमट जाएगी और वो 200 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सकेंगे, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बीच में कुछ अच्छी साझेदारियां की औक कप्तान रूट व बटलर की पारी की बदौलत इंग्लैंड भारत पर 200 से ज्यादा रनों की लीड पार करने में सफल रहा। वहीं भारतीय गेंदबाज अपनी वो लय बरकरार नहीं रख सके। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर भारत पर 233 रनों की बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड ने बनाई 233 रनों की बढ़त, विराट सेना को बनानी होगी 'खास' रणनीति
233 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा सातवां झटका, बटलर 69 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 200 रनों की बढ़त, 4 विकेट अब भी सुरक्षित
बटलर ने जड़ा शानदार अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 179 रनों की लीड
179 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा छठां झटका, स्टोक्स 30 रन बनाकर आउट
अच्छी लय में बटलर-स्टोक्स, इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 151 रनों की बढ़त
अब इस जोड़ी को तोड़ना भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 125 रनों की बढ़त
इंग्लैंड ने 150 रन पूरे कर लिए हैं।
इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 107 रनों की बढ़त
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना 42वां अर्धशतक पूरा करने से दो रन से चूक गए
भारत के ऊपर हुई 100 से ज्यादा रनों की लीड
122 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन में, कप्तान रूट 48 रन बनाकर आउट
एक अच्छी साझेदारी बनती जा रही है, दोनों के बीच
अर्धशतक के करीब पहुंचे जो रूट
इंग्लैंड पर भारतीय गेंदबाज पूरी तरह हावी हैं, बस रूट को आउट करना होगा लक्ष्य
4 विकेट खोकर इंग्लैंड ने छुआ 100 रनों का आंकड़ा, भारत पर बनाई 76 रनों की लीड
इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, शमी ने झटका बेयरस्टो का विकेट
लंच ब्रेक से पहले इंग्लैंड को तीसरा झटका, जेनिंग्स 36 रन बनाकर आउट
कीटोन जेनिंग्स और रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
दो विकेट खोकर इंग्लैंड ने छुआ 50 रनों का आंकड़ा, भारत पर बनाई 24 रनों की लीड
ईशांत शर्मा को पिच से बाहर जाने पर अंपायर ने लगातार दूसरी बार वार्न किया है, अगली बार उनपर बैन भी लग सकता है।
33 के स्कोर पर ईशांत शर्मा ने झटका इंग्लैंड का दूसरा विकेट, मोईन अली 9 रन बनाकर आउट
मोईन अली को जल्दी आउट करना चाहेगी भारतीय टीम
एक विकेट खोकर इंग्लैंड ने भारत की 27 रनों की बढ़त को किया पार
भारत को पहली सफलता मिली है. कुक 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं.बुमराह की गेंद पर केएल राहुल ने कुक का कैच पकड़ा.
अश्विन और ईशांत शर्मा पर विराट कोहली ने आज दिन की शुरुआत का जिम्मा दिया है।
कुक और जेनिंग्स इंग्लैंड की दूसरी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंच गए हैं, वहीं विराट सेना भी पूरी तरह से तैयार है।
बुमराह और ईशांत शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वो किसी भी तरह से इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करें और इंग्लैंड को 200 के भीतर ही समेटें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
