Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट खिलाड़ी को लोकप्रिय बनाता हैः धोनी

रांची, 11 मार्चः भारत की ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इन बातों को खारिज कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों की नीलामी का युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

धोनी ने कल यहां संवाददाताओं से कहा इससे कभी प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा. मुझे लगता है कि प्रदर्शन के स्तर में सुधार ही होगा, क्योंकि क्रिकेटर इतने परिपक्व हैं कि वह यह समझ सकें कि जो भी वह कमा रहे है या जो भी उनकी स्थिति या प्रसिद्धि है वह क्रिकेट के कारण ही है और मुझे लगता है कि सभी क्रिकेटरों को यह पता है.

आईपीएल की शुरूआत के बारे में उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेटरों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा अगर आपके पास 100 करोड़ रुपये हों तो भी आप लोकप्रिय नहीं हो सकते, लेकिन अगर आप क्रिकेटर हैं और अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो आप पैसा लोकप्रियता और सबकुछ मिल जाता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+