Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल: कोलकाता की हैदराबाद पर धमाकेदार जीत

कोलकाता, 21 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के डेक्कन चार्जर्स के बीच हुए रोमांचक मैच में कोलकाता टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।

111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 वें ओवर में जीत दर्ज की। डेविड हसी ने शानदार 38 रनों की पारी खेली। नाइट राइडर्स के विरूद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के डेक्कन चार्जर्स के खिलाड़ी 110 रनों पर ऑल आउट हो गए।

डेक्कन चार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक एंड्रयू साइमंड्स ने 32 रन बनाए वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने 23 रन बनाए।

ईडन गार्डन्स की गेंदबाजों की मददगार पिच पर कोलकाता टीम ने हैदराबाद टीम को 18.4 ओवरों में 110 रन पर समेट दिया था। तब ऐसा लग रहा था कि कोलकाता टीम एक बार फिर आसानी से मैच जीत जाएगी, लेकिन हैदराबाद के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने 88 रन तक कोलकाता के पांच विकेट गिरा दिए।

शाम लगभग सात बजे तक कोलकाता का स्कोर 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 89 रन था,फिरहसी ने दो छक्के लगाते हुए मैच एक ओवर शेष रहते कोलकाता की झोली में डाल दिया। कोलकाता ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बना लिए। डेविड हसी जीत के हीरो रहे और उन्होंने 43 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन ठोके।


हालांकि मैच में फ्लडलाइट्स ने कुछ देर को मजा ज़रुर किरकिरा कर दिया। पहले खेलते हुए जिस समय कोलकाता की टीम का स्कोर 16.4 ओवरों में पांच विकेट पर 89 रन था, उस समय दो टावरों की बत्ती गुल हो गई। बिजली ठीक करने में करीब 25 मिनट का समय लगा। उसके बाद ही खेल दोबारा शुरू हो सका।

शाहरुख खान की टीम का सौरव गांगुली की कप्तानी मेंपहला मैचहोने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम किए थे| अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती मुख्य द्वार और टिकट काउंटर के बाहर की गई थी। अंदर गैलरी के हरेक ब्लॉक में तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+