भारत की पाक पर 140 रनों की शानदार जीत
ढाका, 10 जूनः कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगातार 12 एकदिवसीय मैच जीतकर अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने शेर-ए-बंगाल नेशनल स्टेडियम मैदान पर उतरी पाकिस्तानी टीम को भारत ने कल 140 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह सबसे बुरी हार है।
बांग्लादेश में खेली जा रही त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत द्वारा दिए गए 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई पाकिस्तान की पूरी टीम 190 रनों पर आउट हो गई। वीरेन्द्र सहवाग को 89 रनों की उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन आफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।
जीत के बाद भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, "टॉस जीतना अहम रहा। हमारे बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। सहवाग और गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने विकेटों के बीच अच्छी दौड़ भी लगाई और विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।"
उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रवीण और पीयूष के साथ-साथ ईशांत और इरफान ने भी अच्छी गेंदबाजी की। हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने कहा, "हमने सही शाट्स नहीं लगाए। जबकि भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं था।"
भारत की ओर से प्रवीण कुमार ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान के शुरुआती चारों विकेट झटककर उसे मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया। कुमार ने 53 रन देकर पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। जबकि पीयूष चावला ने 40 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान शोएब मलिक ने 67 गेंदों में सर्वाधिक 53 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने 35 गेंदों में 38 रन बनाए। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर कुल 330 रन बनाए। सहवाग और गौतम गंभीर ने भारत को शानदार शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह अब तक की दूसरी सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी है।
सहवाग ने 76 गेंदों पर 89 रन बनाए जबकि गंभीर ने 62 गेंदों में 62 रनों का योगदान दिया। युवराज सिंह ने 54 गेंदों में शानदार 55 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने तीन विकेट लिए जबकि वहाब रियाज और शाहिद अफरीदी को 2-2 विकेट मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications