For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, इंग्लैंड से 158 रन पीछे

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें और आखिरी टेस्ट मुकाबले का दूसरा दिन बल्लेबाजी के लिहाज से देखें तो इंग्लैंड के लिए काफी शानदार रहा। मुकाबले से पहले माना जा रहा था कि इंग्लैंड अपने बचे हुए तीनो विकेट जल्दी खो देगा और भारत के सामने पहली पारी में 250 रनों तक का ही लक्ष्य होगा लेकिन बर्थडे ब्वॉय बटलर की शानदार 89 रनों की पारी और ब्रॉड की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की पारी का जवाब देने उतरी भारतीय टीम का फ्लॉप शो जारी रहा। भारत एक अदद लंबी साझेदारी के लिए जूझती दिखी।

धवन का विकेट एक बार फिर भारत ने जल्दी खो दिया हालांकि पुजारा व राहुल ने पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की लेकिन केएल राहुल के विकेट गिरते ही पुजारा व रहाणे भी जल्दी ही अपना विकेट गवां बैठे। इसके बाद विराट कोहली और हनुमा विहारी पर पारी की जिम्मेदारी थी लेकिन विराट कोहली भी 49 रन बनाकर आउट हो गए। हनुमा विहारी ने छक्का मारकर अपने करियर की पहली बाउंड्री लगाई। कोहली की जगह लेने आए ऋषभ पंत 5 रन के निजी स्कोर पर बेन स्टोक्स का शिकार बने। भारत फिलहाल इंग्लैंड से 158 रन पीछे है। तीसरे दिन हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा भारत की पारी आगे बढ़ाने उतरेंगे।

Story first published: Saturday, September 8, 2018, 23:24 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+