For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG 5th Test: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 58 रन पर 3 विकेट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इसके पहले, इंग्लैंड ने तीसरे दिन खेल की समाप्ति पर दो विकेट खोकर 114 रन बनाने के बाद आगे का खेल शुरू करते हुए लाजवाब बल्लेबाजी की। अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहे एलिस्टर कुक ने शानदार शतक जड़ा। उनके अलावा कप्तान जो रूट ने भी शतकीय पारी खेली। एलिस्टर कुक ने 147 रन और रूट ने 125 रन की शानदार पारी खेली जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 464 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 332 बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में इंंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 423 रन बनाए। जिससे इंग्लैंड को कुल बढ़त 464 ने रनों की हो गई।

इससे पहले, तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों खासकर रविन्द्र जडेजा और हनुमा विहारी ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के स्कोर को 292 रनों तक पहुंचा दिया। 464 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में शिखर धवन को 1 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा को भी एंडरसन ने पवेलियन की राह दिखाई। पुजारा की जगह लेने आए कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए। ब्रॉड की गेंद पर कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद रहाणे और राहुनल ने भारत की पारी को संभाला और स्कोर 58 रन तक ले गए। चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत को जीत के लिए 406 रनों की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड भारत की पारी को जल्दी समेट कर कुक को शानदार विदाई देना चाहेगा।

Story first published: Monday, September 10, 2018, 22:51 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+