Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साल में दो बार आईपीएल के खिलाफ सहवाग

नई दिल्ली, 28 मईः इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकारी 2011 से इस टूर्नामेंट को साल में दो बार आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं लेकिन दिल्ली डेयर डेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने आगाह किया है इससे शीर्ष खिलाड़ियों को समय से पहले संन्यास लेना पड़ सकता है।

आईपीएल अध्यक्ष और आयुक्त ललित मोदी ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा पहले तीन साल तक आईपीएल साल में केवल एक बार आयोजित किया जाएगा लेकिन इसके बाद वह इस ट्वेंटी-20 लीग को साल में दो बार आयोजित करना चाहते हैं जो मई और सितंबर में होगा।

सहवाग हालांकि इस कदम से बहुत खुश नहीं है। उन्होंने आज पत्रकारों से कहा"मुझे लगता है कि साल में दो बार यह टूर्नामेंट आयोजित करने से खिलाड़ियों को समय से पहले संन्यास लेना पड़ सकता है।"

सहवाग का मानना है कि आईपीएल को जो हाइप मिल रही है जो कुछ समय के लिये है और लोग इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तरजीह देंगे। इसके साथ व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में आईपीएल के दो सत्र खपाने बहुत मुश्किल होंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+