-Staff
लंदन, 5जूनः डेनियल विटोरी और उनकी टीम के खिलाड़ी नियम तोड़ने के किसी भी भय के बिना खास किस्म की पतलून पहन सकते हैं क्योंकि क्रिकेट नियमों की संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने इन माइक्रो शाइर्नं पतलूनों को हरी झंडी दे दी।
एमसीसी ने साफ किया कि विशेष पैच लगी पतलूनों से निमयों का उल्लंघन नहीं होता। इन पतलूनों में विशेष पैच लगाया गया है जो गेंद को चमकाने के लिये इस्तेमाल होता है।
इस फैसले से विटोरी और उनकी टीम के साथी राहत महसूस कर रहे होंगे क्योंकि वे आज इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम मैच में इन्हें प्रयोग के तौर पर पहनेंगे।
बीबीसी स्पोर्ट्स ने एमसीसी के प्रवक्ता के हवाले से कहा हमारा मानना है कि यह नियम 42.3 के अंतर्गत आता है इसलिये हमें इन पतलूनों से कोई समस्या नहीं है।
इस नियम के मुताबिक खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिये मोम जैसे पदार्थ का इस्तेमाल नहीं कर सकते जबकि चमक फीकी करने के लिये खुरदरा पैच लगाना भी नियम के खिलाफ है।
हालांकि केंटरबरी द्वारा बनाई गई ये अत्याधुनिक पतलूनें अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चलन में आयेंगी लेकिन कीवी खिलाड़ी प्रायोगिक तौर पर इसे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में पहनेंगे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, June 5, 2008, 16:20 [IST]
Other articles published on
Jun 5, 2008