केएल राहुल को लेकर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को दिया ये सुझाव
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी मुश्किल होगी प्लेइंग 11 का चयन। पिछले तीन मैचों में लगातार फेल होने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के टीम में खेलने पर संशय बरकरार है। हालांकि टीम के कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने केएल राहुल का समर्थन किया है। केएल राहुल आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में चौथे पायदान पर हैं, लिहाजा उन्हें टीम से बाहर करना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होग। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल को लेकर खास सुझाव दिया है।

बैटिंग लाइनअप में ये बदलाव चाहते हैं आकाश चोपड़ा
टीम इंडिया के बैटिंग लाइन अप को लेकर आकाश चोपड़ा ने खास सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले मैचों में भारतीय टीम पांच गेंदबाजों को शामिल करने में लकी नहीं रही है, ऐसे में कैसा रहेगा अगर रोहित शर्मा व ईशान किशन टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत करें और विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए, जबकि केएल राहुल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करें। धोनी ने भी कोहली को वेस्ट इंडीज के खिलाफ नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजा था। इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में भी कोहली नीचे बल्लेबाजी के लिए आए थे और आपको नतीजे पता हैं। कभी-कभी थोड़े बदलाव करके फॉर्म को फिर से हासिल किया जा सकता है।

सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड
इंग्लैंड पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। लिहाजा आज के मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम सीरीज को बराबर करना चाहेगी और फाइनल मुकाबले में सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। पिछले तीन मैचो में भारतीय टीम ने अपनी बैटिंग लाइन अप में लगातार बदलाव किए हैं। दूसरा मैच जीतने के बाद भी तीसरे मैच में टीम की लाइन अप में बदलाव किया गया था जोकि टीम के हित में नहीं गया। ईशान किशन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया लेकिन अपने पहले मैच में हीरो रहे ईशान किशन तीसरे मैच में फेल हो गए।

तीसरे मैच में शर्मनाक हार
तीसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त वापसी की और भारतीय टीम को 8 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भारत को महज 156 के स्कोर पर रोक दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया वापसी करना जानती है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में भारतीय टीम किस तरह से वापसी करती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
