Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरारे एकदिवसीय : भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, राहुल का शतक

हरारे। 3 मैचों की सीरीज के आज पहले मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को को 9 विकेट से हरा कर पहली जीत दर्ज की। जीत के हीरो रहे लोकेश राहुल, जिन्होंने अपने पहले मैच में ही शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। लोकेश राहुल का बखूबी साथ दिया अंबाती रायडू ने, जिन्होंने 62 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में अभूतपूर्व योगदान दिया।

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने टीम इंडिया को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे कि इंडिया ने मात्र 42.3 ओवरों में पूरा करते जीत को अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा बने सुपरहीरो, डिजिटल कॉमिक सीरीज का हिस्सा बने

हालांकि इंडिया का पहला विकेट जल्दी ही गिर गया था, मात्र 7 रन पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज करुण नायर आउट हो गये लेकिन इसके बाद राहुल और अंबाती ने कोई गलती नहीं की और भारत को जीत दिला दी। राहुल ने शानदार छक्का जड़कर भारत को पहले मैच में जीत दिला दी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+