For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट में अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती दिख रही है। यूं तो पिंक बॉल टेस्ट में माना जाता है कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। लेकिन अहमदाबाद के मैदान में अक्षर पटेल ने 7वें ही ओवर में विकेट हासिल करके इतिहास रच दिया है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है जब पिंक बॉल टेस्ट में 7वें ही ओवर में किसी स्पिन गेंदबाज ने विकेट ले लिया हो। मैच के 7वें और अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर की पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन की राह दिखा दी। अक्षर पटेल ने बेयरस्टो को शून्य के स्कोर पर पगबधा कर दिया।

अक्षर-अश्विन ने इंग्लैंड को दिया बड़ा झटका

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले दिन गेंद में जबरदस्त टर्न देखने को मिल रहा है। अक्षर पटेल को मैच की पहली ही पारी में विराट कोहली ने 7वां ओवर थमा दिया और अक्षर पटेल ने अपनी पहली ही गेंद पर बेयरस्टो को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। मैच के 25वें ओर में अक्षर पटेल ने इंग्लैंड की टीम को एक और बड़ा झटका दिया और सेट बल्लेबाज जैक क्रॉली को 53 रन के स्कोर पर पगबधा आउट कर दिया। अक्षर पटेल ने अपने 10वें ओवर में इंग्लैंड की टीम को क्रॉली के तौर बड़ा झटका देते हुए अपना दूसरा विकेट हासिल किया। यही नहीं मैच के 22वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पवेलियन भेजदिया। जो रूट महज 17 रन के स्कोर पर अश्विन की गेंद पर पगबधा आउट हो गए। हालांकि रूट ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन इसका उन्हें लाभ नहीं मिला और तीसरे अंपायर ने अंपायर्स कॉल के तहत रूट को आउट करार दे दिया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अहम सीरीज

बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में मोटेरा के नरेंद्र मोदी मैदान में खेले जाने वाले दोनों ही टेस्ट मैच काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत और इंग्लैंड के लिए दोनों ही टेस्ट मैच काफी जरूरी है। एक तरफ भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालिफाई करने के लिए सीरीज को 2-1 से जीतना जरूरी हो तो इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करना जरूरी है। बता दें कि न्यूजीलैंड पहले ही आईसीसी के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 16:25 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+