For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अक्षर पटेल ने चेपक टेस्ट में रचा इतिहास, पहले टेस्ट में 5 विकेट हासिल करने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर


India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से अपना टेस्ट करियर शुरू करने वाले अक्षर पटेल ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले अक्षर पटेल छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी अक्षर ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पवेलियन भेजा। अक्षर ने मैच में दोनों ही पारी में जो रूट को आउट किया।
IND Vs ENG: Axar grabs maiden 5 for on debut, joins Ashwin & Shami in elite list | वनइंडिया हिन्दी

पहले टेस्ट में 5 विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी

वीवी कुमार- 5/64, पाकिस्तान के खिलाफ, दिल्ली- 1960/61
डी दोषी- 6/104, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई- 1979/80
नरेंद्र हिरवानी, 8/61, 8/75, वेस्ट इंडीज के खिलाफ, चेन्नई- 1987/88
अमित मिश्रा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, मोहाली- 2008/09
रविचंद्रन अश्विन, वेस्ट इंडीज के खिलाफ, दिल्ली- 2011/12
अक्षर पटेल, 5/41, इंग्लैंड के खिलाफ,चेन्नई- 2020/21

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 329 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 134 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। चेपक की पिच पर खड़े हो रहे सवालों के बीच भारत की टीम ने दूसरी पारी में भी 286 रन बना डाले जिसके बाद इंग्लैंड के सामने भारत की टीम ने जीत के लिए 482 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 164 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और भारत की टीम ने इस मैच को 317 रन से जीत लिया। इसके साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 13:07 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+