रवि शास्त्री से 75 लाख कम सैलरी कोच कुंबले को देगी BCCI, लेकिन क्यों?
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले को बीसीसीआई 6.25 करोड़ रुपए सैलरी के तौर पर देगी। अनिल को सालाना 6.25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कुंबले को पूर्व कोच रवि शास्त्री के मुकाबले 75 लाख रुपए कम सैलरी दी जा रही है।
बीसीसीआई की वित्त कमेटी की बैठक में कुंबले की सैलरी तय की गई, जो कि रवि शास्त्री को बतौर डायरेक्टर हर साल मिलने वाली सैलरी से 75 लाख रुपए कम है। जब इस बारे में बीसीसीआई के अधिकारी से पूछा गया तो जवाब मिला कि चूंकि रवि शास्त्री आईपीएल मैचों के दौरान कमेंट्री भी कर रहे थे, इस लिए उन्हें ज्यादा सैलरी दी जा रही थी।
मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुंबले के साथ एक साल का शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट किया गया है। एक साल के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें 6.325 करोड़ रुपए सैलरी के तौर पर मिलेगी जो कि पूर्व कोच डंकन फेल्चर को मिलने वाली सैलरी से कहीं अधिक है। उन्हें 3-4 करोड़ रूपए मिलते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
