For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारतीय फैन्स के लिये खुशखबरी, दूसरे टेस्ट के लिये चेपॉक स्टेडियम में 8 साल बाद खुलेंगे बंद स्टैंड

India vs England Chepauk Stadium ready to open 3 Stands Which Are closed since 2012 for 2nd Test in Chennai: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में आयोजित किया जा रहा है, जहां पर 3 दिन का खेल समाप्त होने के बाद भी इंग्लैंड की टीम भारत के मुकाबले आगे नजर आ रही है। हालांकि सीरीज के बाकी बचे मैचों में दर्शकों की वापसी हो रही है जिसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) पहले ही हरी झंडी दे चुका है। कोरोना वायरस के बीच यह पहला मौका होगा जब भारत में हुए किसी भी मैच के दौरान दर्शकों की वापसी हो रही होगी। इस बीच तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 13 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर फैन्स को खुशखबरी दी है।

टीएनसीए (TNCA) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम में 8 साल से बंद पड़े तीन स्टैंड लाइन 'आई', 'जे' और 'के' को दोबारा से खोलने का फैसला किया है। साल 2012 से बंद पड़े यह स्टैंड 8 साल में पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में दर्शकों के लिये खोले जायेंगे।

और पढ़ें: IND vs ENG: चेन्नई में दुर्भाग्य का शिकार हुए चेतेश्वर पुजारा, 20 साल बाद हुआ यह कारनामा, देखें वीडियो

उल्लेखनीय है कि 2011 विश्व कप के बाद इन तीनों स्टैंड को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और राज्य सरकार के बीच हुई एक विवाद के बाद सील कर दिया गया था, जिसकी वजह से चेन्नई को 2016 टी20 विश्व कप फाइनल और 2019 आईपीएल के फाइनल मैच के साथ कई बड़े टूर्नामेंट और सीरीज के मैचों की मेजबानी से हाथ धोना पड़ा था।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने रविवार को इन तीनों स्टैंड को फिर से खोलने की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे टेस्ट मैच को देखने के लिये टिकटों की बिक्री 9 फरवरी से की जायेगी। वहीं तीनों स्टैंड में 4 हजार प्रति स्टैंड के हिसाब से 12 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। गौरतलब है कि कि साल 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये वनडे मैच में इन स्टैंड को आखिरी बार दर्शकों के लिये खोला गया था।

और पढ़ें: BAN vs WI: काइल मेयर्स ने डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, नाम किये कई बड़े रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट मैच में टिकटों की बिक्री को लेकर टीएनसीए के सेक्रेटरी आरएस रामसामी ने जानकारी दी कि इस मैच के लिये 15 हजार टिकटों की बिक्री की जायेगी जो कि ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। वहीं दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मीडिया को भी प्रेस बॉक्स से मैच को कवर करने की इजाजत दी गई है। आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में दर्शकों के स्वागत के लिये स्टैंड्स की सफाई शुरू की जा चुकी है।

Story first published: Sunday, February 7, 2021, 19:12 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+