For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिलीप वेंगसरकर ने खोला राज, आखिर क्यों भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ बेहतर

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने जबरदस्त गेंदबाजी की और उन्हें पिच से भी काफी मदद मिली। घरेलू पिचों का दोनों ही गेंदबाजों का काफी लाभ मिला। पहले टेस्ट मैच को छोड़कर इंग्लैंड के बल्लेबाज बाकी के दो टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों के सामने रन नहीं बना सके और पिछली पांच पारियों में इंग्लैंड के बल्लेबाज स्कोर बोर्ड पर 200 रन तक भी नहीं लगा सके।

भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ बेहतर दिखे
वहीं अगर भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इन्ही पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ अपनी जबरदस्त क्षमता का परिचयदेते हुए स्कोर बोर्ड पर चेन्नई और अहमदाबाद दोनों ही जगह रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन ने के बल्ले से खूब रन निकले। स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों के मुकाबले काफी सहज दिखे। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज क्यों बेहतर हैं इसको लेकर पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर बयान दिया है।

क्यों सफल रहे भारतीय बल्लेबाज
वेंगसरकर ने बताया कि हमारे लिए घरेलू पिच पर लाभ यह होता है कि हम घरेलू मैदान में घरेलू मैच बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों के समने खेलते हैं। इसका हमे काफी ज्यादा फायदा मिला। जब आप देखते हैं कि बाल सीम कर रही है और टर्न कर रही है तो आपको रनों के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। जब गेंद घूमती है तो बल्लेबाज को काफी लेट खेलना होता है, साथ ही आपको इस बात को भी सुनिश्चित करना होता है कि आपका फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस काफी अच्छा है।

स्पिन के खिलाफ रणनीति जरूरी
पूर्व कप्तान ने कहा कि आप गेंद को टर्न, बाउंस करने देते हैं और इंतजार करते हैं। यह आदत बन जाती है। मान लीजिए कि आप यह नहीं समझ पाते हैं कि जब गेंद गेंदबाज के हाथ से छूट रही है हवा में गेंद के स्पिन या सीम को समझ सकते हैं। ये चीजें आप तभी सीख सकते हैं जब आप इसे अपनी आदत में शुमार करें। हम घरेलू मैदान पर बेहतरीन गेंदबाजों के समने खेलते हैं और इसका हमे काफी लाभ मिलता है। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैच भारत हल हाल में जीत के लिए या फिर ड्रॉ के लिए खेलना चाहेगा ताकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अपनी दावेदारी को पुख्ता कर सके।

Story first published: Monday, March 1, 2021, 10:35 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+