For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल को टीम से बाहर करने की सोचना भी गलत: एमएसके प्रसाद


अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरीज में टीम मैनेजमेंट के सामने प्लेइंग 11 को चुनना सबसे बड़ी चुनौती होगी। टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती केएल राहुल और शिखर धवन में से किसी एक को चुनना है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का कहना है केएल राहुल को टीम से बाहर करना और प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करने के बारे में सोचना भी गलत होगा। जिस तरह से पिछले आईपीएल के बाद से केएल राहुल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें टीम से ड्रॉप करने के बारे में सोचना भी गलत है।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि मेरा मानना है कि केएल राहुल टी-20 के वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं। वह ना सिर्फ जबरदस्त फॉर्म में हैं बल्कि विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस तरह से वह अलग-अलग गेयर में अपना खेल खेलते हैं और संतुलित रहते हैं, अलग-अलग तरह के शॉट खेलते हैं, उसे देखना काफी अच्छा लगता है। मैं कहना चाहूंगा कि पिछले कुछ समय में वह टीम के लिए जबरदस्त खोज हैं। उन्हें टीम से बाहर करना और या प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करना बिल्कुल सही नहीं होगा। अगर वह फिट हैं तो उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है।

प्रसाद का मानना है कि भारत टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगी, भारत की टी-20 टीम टेस्ट टीम से कहीं बेहतर है। जैसे-जैसे भारत क्रिकेट खेलेगा टीम बेहतर होती रहेगी। भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला सबसे बेहतर देश है इसमे कोई संदेह नहीं है। लेकिन टी-20 टीम भारत की कहीं और बेहतर है। आपके पास शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली हैं। केएल राहुल दुनिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, मुझे लगता है कि टी-20 क्रिकेट में वह सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। इसके बाद आपके पास टीम में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत हैं। हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर हैं। इस बैटिंग लाइनअप का कोई तोड़ नहीं है। इस टीम में नंबर 8 का बल्लेबाज भी मैच जिता सकता है। लिहाजा किसी भी टीम के लिए इस टीम को रोक पाना तकरीबन असंभव है। पहले बल्लेबाज करते हुए ये टीम विपक्षी टीम से मैच को बहुत दूर ले जा सकती है। मुझे लगता है कि भारत सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करेगा।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 19:08 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+