
पिच से खुश नहीं इंग्लैंड
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड अहमदाबाद की पिच को लेकर मैच के रेफरी जवागल श्रीनाथ से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। बता दें कि तीसरा टेस्ट मैच 1935 के बाद सबसे कम समय में खत्म होने वाला मैच है, मैच में पहले ही दिन से स्पिन गेंदबाजों को जबरदस्त स्पिन मिल रहा था, जिसकी वजह से स्पिन गेंदबाजों को खेलना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो गया था। इंग्लैंड के कोच का कहना है कि यह दूसरी बार है जब पिच खेलने लायक नहीं थी। पहले चेन्नई और फिर अहमदाबाद की पिच शुरुआत से बहुत अधिक टर्न कर रही थी जोकि आईसीसी के नियमों का उल्लंघन है।

पिच को लेकर कर सकते हैं शिकायत
सिल्वरवुड ने कहा कि हम कुछ मुद्दों पर बात करेंगे। हमने मैच रेफरी से बात की है लेकिन पिच को लेकर उनसे बात नहीं हुई है, अब मैंने और जो ने बात की है कि आगे हमे क्या करना चाहिए। फिलहाल मैं अभी इस स्थिति में नहीं हूं कि हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि हमे पिच स्वीकार है। बता दें कि इससे पहले रूट और सिल्वरवुड ने मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर को लेकर सवाल खड़ा किया था और शिकायत की थी। साथ ही कहा गया था कि टीवी अंपायर शमशुद्दीन को फैसलों में थोड़ा समय लेना चाहिए।

चौथा टेस्ट अहम
बता दें कि इस बीच चौथे टेस्ट मैच के लिए क्रिस वोक्स टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बता दें कि क्रिस वोक्स ने टीम की ओर से एक भी मैच नहीं खेला और अब वो वापस अपने देश जा रहे हैं। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और चौथे टेस्ट मैच में अगर भारत ड्रॉ भी करा लेता है तो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर इंग्लैंड आखिरी टेस्ट जीतता है तो टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications