Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG : भारत के नाम रहा पहला दिन, रोहित अर्धशतक लगाकर क्रीज पर जमे

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पहले दिन के खेल के अंत में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। दिन के अंत में, भारत ने 33 ओवरों में 3 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। भारत पहली पारी में इंग्लैंड से सिर्फ 13 रन पीछे है। भारत की पारी एक समय दो विकेट पर 34 रन थी। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाजों ने पारी को संभाला।

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का बारहवां अर्धशतक बनाया। वह दिन के अंत में 57 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान विराट कोहली को जैक लीच ने 27 रन पर बोल्ड कर दिया। उनके बाद पांचवें स्थान पर अजिंक्य रहाणे आए जो 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले, तीसरे सत्र की शुरुआत में, सतर्क शुरुआत के बाद भारत को दोहरा झटका लगा। भारत ने दो ओवर में दो विकेट गंवाए। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल, जोफ्रा आर्चर की गेंद को पुल करने के प्रयास में आउट हुए। वह 51 गेंदों पर 11 रन बनाकर टेंट में लौटे। मैच के अगले ओवर में इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने चेतेश्वर पुजारा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने निर्णय को गलत साबित किया और 48.4 ओवरों में 112 रनों के साथ इंग्लैंड की पहली पारी का अंत किया। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। दूसरे बल्लेबाज भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। अक्षर पटेल 6 विकेट लेकर भारत के लिए शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। आर अश्विन ने 3 विकेट और इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिया।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 22:21 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+