Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG 1st t-20 match preview: इंग्लैंड के खिलाफ जीत से शुरुआत करना चाहेगा भारत

नई दिल्ली। भारत का इंग्लैंड के साथ पहला टी-20 मुकाबला मंगलवार को इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रात 10 बजे से खेला जाएगा। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप के लिहाज से भारत का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि पिछले इंग्‍लैंड दौरे पर भारत को अपने प्रदर्शन के कारण काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था ऐसे में यह दौरा भारत के लिए जीतना बहुत जरूरी है। भारत की टीम 81 दिन के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई है। ऐसे में भारतीय टीम ने आयरलैंड के साथ दो टी20 मुकाबले खेले हैं और दोनो में जीत हासिल कर भारतीय टीम अच्छी लय में नजर आ रही है और इस जीत की लय को वो बरकरार रखना चाहेंगे लेकिन इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले सीमित ओवरों में ऑस्‍ट्रेलिया को 6-0 से शिकस्त दी है और वो भी शानदार फार्म में नजर आ रही है।

इंग्लैंड की स्थितिः पिछले कुछ समय में इंग्लिश टीम ने जोस बटलर , जेसन राय और बेन स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की बदौलत सीमित ओवर के खेल में काफी प्रगति की है, वहीं पिछले एक दशक में भारत की सीमित ओवरों की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है। विश्व कप 2019 में अब 12 महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह तैयारी का भी अच्छा मौका होगा।

भारत का टी20 में प्रदर्शनः भारतीय टीम का टी20 में प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने पिछले 20 टी20 मैच में से 15 में जीत हासिल की है जिसमें श्रीलंका में निदाहास ट्रॉफी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी मेजबानी में सीरीज जीत भी शामिल है। वहीं इंग्लैंड की टीम की अगर बात करें तो जून 2017 से इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका , वेस्टइंडीज , ऑस्‍ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से पांच में जीत दर्ज की। ऐसे में यह मुकाबला बराबरी का नजर आता है तो वहीं खिलाड़ियों की अगर बात करें तो इंग्लैंड बेन स्टोक्स और जेसन रॉय जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं तो भारत में भी खिलाड़ियों के चयन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और इसी का नतीजा था कि आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में काफी प्रयोग भी देखने को मिले।

टीम: भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन , रोहित शर्मा , लोकेश राहुल , सुरेश रैना , मनीष पांडे , महेंद्र सिंह धोनी , दिनेश कार्तिक , युजवेंद्र चहल , कुलदीप यादव , क्रुणाल पंड्या , भुवनेश्वर कुमार , दीपक चाहर , हार्दिक पंड्या , सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव.

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली , जॉनी बेयरस्‍टो, जैक बाल , जोस बटलर , सैम कुरेन , एलेक्स हेल्स , क्रिस जोर्डन , लियाम प्लंकेट , आदिल राशिद , जो रूट , जेसन राय , डेविड विली और डेविड मलान।

Story first published: Thursday, July 5, 2018, 21:25 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+