For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजकोट टेस्ट: चौथे दिन इंग्‍लैंड को 163 रनों की बढ़त

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की ओर से खड़े किए गए रनों के पहाड़ को छूने में जी-जान लगा दिया।

By Brajesh Mishra

राजकोट। भारत-इंग्लैंड के बीच राजकोट में चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के 488 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी शुरू कर दी है। पहली पारी में 49 रनों की बढ़त के साथ इंग्लैंड ने मजबूती के साथ खेलना शुरू किया। टीम ने 37 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 144 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी की शुरूआत करने हसीब हमीद और एलिस्टर कुक उतरे। चौथे दिन का खेल खत्‍म होने के तक हसीब 62 और कुक 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इसके पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की ओर से खड़े किए गए रनों के पहाड़ को छूने में जी-जान लगा दिया। दिन का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद अजिंक्य रहाणे और फिर कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई। 162वें ओवर में अश्विन (70) का विकेट गिरते ही टीम 488 पर ऑल आउट हो गई।

एक बार लगा था कि आर. अश्विन और रिद्धिमान साहा पारी को संभालेंगे। दोनों ने टीम को मजबूती को ओर ले जाने की कोशिश की लेकिन 144वें ओवर में साहा (35) आउट हो गए। अश्विन और साहा के बीच सातवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। अश्विन का साथ देने के लिए अब रवींद्र जडेजा मैदान पर आए लेकिन 12 रन बनाकर आउट हो गए।

जडेजा के बाद आए उमेश यादव ने भी ज्यादा कोई कारनामा नहीं दिखाया और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आखिर में आए मोहम्मद शमी ने अश्विन का साथ दिया लेकिन 162 वें ओवर में अश्विन आउट हो गए। इंग्लैंड फिलहाल भारत पर 49 रनों की बढ़त बनाए है।

शनिवार को भारतीय टीम ने 319 रनों के आगे खेलना शुरू किया लेकिन दोनों बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए। 117वें ओवर में रहाणे 13 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि 120वें ओवर में कोहली 40 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

इसके पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 319 रनों के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। शुक्रवार को भारत ने दिन का खेल खत्म होने के आखिरी क्षणों में चार गेंद के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे। इग्लैंड ने पहली पारी में 537 रन बनाए हैं।

तीसरे दिन के खेल चेतेश्वर पुजारा (124) और मुरली विजय (126) के नाम रहा। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़े। तीसरे दिन गौतम गंभीर (29) रनों के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए थे। शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने के कुछ ही देर पहले भारत ने चार गेंद के अंदर विजय के अलावा अमित मिश्रा (0) का भी विकेट गंवाया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+