पूर्व पाक क्रिकेटरों ने की टीम इंडिया की तारीफ
कराची, 6 मार्चः पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने महेन्द्र सिंह धोनी एंड कंपनी की त्रिकोणीय श्रृंखला में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया पर शानदार जीत का स्वागत करते हुए भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफों के पुल बांधे.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियादाद ने कहाकि सचिन तेंदुलकर की शानदार पारी इस बात का उदाहरण है कि इस लिटिल मास्टर का कैरियर अभी खत्म होने से काफी दूर है.
उन्होंने कहा कि तेंदुलकर ने त्रिकोणीय श्रृंखला के तीन फाइनल्स के पहले मैच में नाबाद 117 और दूसरे मैच में 91 रन बनाये. भारत ने पहले दोनों मैच जीतकर आस्ट्रेलिया में पहली बार इस श्रृंखला पर कब्जा किया.
मियादाद ने कहा दोनों टीमों में केवल तेंदुलकर ने ही अंतर पैदा कर दिया. उन्होंने कहा कि सचिन ने उस समय रन बनाये जब टीम को रन की सबसे ज्यादा जरूरत थी. उसके ऊपर काफी दबाव था जिससे वह सफलता पूर्वक बाहर आए. आप देख सकते हैं कि वह यह श्रृंखला जीतने के लिये काफी प्रतिबद्ध था.
पूर्व कप्तान का मानना है कि धोनी ने युवा टीम का सटीक नेतृत्व किया और गेंदबाजों का काफी चतुराई से इस्तेमाल किया. उनका मानना था कि धोनी ने आस्ट्रेलिया की पिचों पर प्रवीण कुमार का सही उपयोग किया गया और यह एक अच्छा फैसला था.
मियादाद ने कहा कि भारतीयों ने आस्ट्रेलिया किले में सेंध लगा दी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आस्ट्रेलिया के खराब दिन आ गये है क्योंकि उसमें अभी भी काफी जान है और वे जल्दी ही वापसी कर सकते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications