For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारत को उसी के घर में धूल चटायेगी इंग्लिश टीम, इंग्लैंड के पूर्व कोच का दावा

India vs England Former English coach Andy Flower Says England Team can Beat India at their Home: नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत भारत और इंग्लैंड (England) के बीच खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होना है, जिसके लिये दोनों ही टीमें चेन्नई पहुंच कर अपना-अपना क्वारंटीन वक्त पूरा कर रही हैं। भारत और इंग्लैंड (England) के बीच होने वाली इस सीरीज को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं क्योंकि दोनों ही टीमें हालिया सीरीज में विपक्षी टीम को उनकी घरेलू सरजमीं पर हराकर लौट रही हैं।

भारत और इंग्लैंड (England) के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि इंग्लैंड (England) के पूर्व कोच एंडी फ्लॉवर (Andy Flower) का मानना है कि इंग्लिश टीम के पास वो दमखम है जो कि भारतीय टीम को उसी की सरजमीं पर धूल चटा सकती है।

और पढ़ें: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज को लेकर मोंटी पनेसर ने की भविष्यवाणी, बताया कौन होगा विजेता

फ्लॉवर (Andy Flower) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा,'भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीती, मेलबर्न और गाबा के मैदान पर पर टेस्ट मैच भी जीते, जिससे पता चलता है कि भारतीय टीम के पास अपनी छाप छोड़ने की काबिलियत है। उसने 2 साल पहले भी ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया था और दोबारा सीरीज पर कब्जा किया। भारतीय टीम के खेल का तरीका बदल गया है और उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों काफी चुस्त बन गये और वो काफी अटैकिंग तरीके से खेलते हैं। हमें चारों तरफ से हो रहे इन बदलावों पर गौर करना चाहिये क्योंकि अब ये मैच नीरस नहीं होने वाले हैं।'

गौरतलब है कि एंडी फ्लॉवर (Andy Flower) इंग्लैंड (England) की उस टीम के हेड कोच थे जिसने साल 2012 में भारतीय टीम को उसी के घर पर हराया था। इस सीरीज में ग्रीम स्वान, मोंटी पनेसर और केविन पीटरसन ने शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज में जीत हासिल की थी।

और पढ़ें: कुलदीप यादव ने ब्रिस्बेन टेस्ट में नहीं खिलाने को लेकर रखी अपनी राय, बताया- क्यों था सही फैसला

फ्लॉवर (Andy Flower) से जब सीरीज में विजेता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ' इस सीरीज में किस टीम का पलड़ा भारी होने वाला है इस बारे में बताना अभी काफी जल्दबाजी होगी, हालांकि यह साफ है कि इंग्लिश टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम को उसी की सरजमीं पर धूल चटाने का माद्दा रखते हैं। यह सीरीज काफी हद तक मौकों का फायदा उठाने पर निर्भर करती है।'

Story first published: Friday, January 29, 2021, 3:04 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+