पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर की मांग, अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली पर लगे प्रतिबंध
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जिस तरह से अंपायर के फैसले के खिलाफ विरोध किया और उनसे बहस की उसके बाद कोहली के खिलाफ एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध की तलवार लटक रही है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने विराट कोहली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,उन्होंने कह कि मैदान में अंपायर से जिस तरह से कोहली ने बहस की उसके बाद कोहली पर एक मैच का प्रतिबंध जरूर लगना चाहिए।
बता दें कि दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जब अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट क्रीज पर थे। इस दौरान अक्षर पटेल की गेंद रूट के पैड पर लगी और पगबधा की अपील की गई। जिसके बाद अंपायर नितिन मेनन ने नॉट आउट दे दिया। कप्तान कोहली ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, जिसमे देखा जा सकता है कि गेंद विकेट से लग रही थी लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दे दिया। जिसके बाद विराट कोहली अंपायर के साथ बहस करते हुए देखे गए थे।
अंपायर से जिस तरह से कोहली ने बहस की उसके बाद लॉयड ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है कि अभी तक विराट कोहली के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक कोहली के खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। यह निराशाजनक है,क्रिकेट प्राचीन खेल है, क्या एक देश की टीम के कप्तान को आलोचना करने, डराने, मजाक उड़ाने की अनुमति है। उन्हें अगले टेस्ट में खेलने दिया जाएगा, लेकिन अगर कोई भी अलग खेल होता होता तो वो मैदान के बाहर होती। लॉयड ने कहा कि कोहली को अहमदाबाद टेस्ट निसंदेह नहीं खेलना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
