For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सूर्यकुमार यादव हुए टीम से बाहर तो भड़के गौतम गंभीर, बोले- ये कैसी विश्वकप की तैयारी है?

अहमदाबाद। आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सूर्य कुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला था। लेकिन मैच में दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, जिसके बाद तीसरे टी-20 मुकाबले में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह टीम में रोहित शर्मा को जगह मिली। सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किए जाने के फैसले को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने गलत फैसला बताते हुए टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं।

कम से कम 3-4 मैच में तो उन्हें मौका देना चाहिए
गौतम गंभीर ने कहा कि आखिर जिस खिलाड़ी को आपने टीम में जगह दी है उसे थोड़ी तो महत्ता दीजिए, कम से कम उन्हें 3-4 मैच खेलने का मौका दीजिए और फिर देखिए वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपके पास एक बैकअप खिलाड़ी नंबर 4 पर है। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह भविष्य में एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। हम लगातार तैयारी की बात करतें हैं लेकिन यह वर्ल्ड कप की तैयारी नहीं है। आप उन्ही खिलाड़ियों को बार-बार देख रहे हैं जिन्हें आप कई सालों से देख रहे हैं।

ग्रैम स्वान ने भी की आलोचना
गौतम गंभीर के अलावा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रैम स्वान ने भी सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किए जाने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मैं सूर्यकुमार यादव के पक्ष में हूं, पहला मैच खेलने का उन्हें मौका मिला लेकिन बल्लेबाजी का अवसर उन्हें नहीं मिला और फिर अगले मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। यह बहुत कठोर फैसला है जोकि मैने कभी नहीं देखा। लेकिन आपको यह समझना होगा कि ऐसा क्यों किया गया क्योंकि रोहित शर्मा को टीम में वापस लेना चाहते हैं,साथ ही टीम चाहती है कि केएल राहुल फॉर्म में वापस आए और कुछ अच्छी बल्लेबाजी करे।

सीरीज में पिछड़ी टीम इंडिया
बता दें कि तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में रोहित शर्मा को मौका दिया गया था, लेकिन रोहित मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। मैच में इंग्लैंड ने भारत को आसानी से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में चौथे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी और फाइनल मुकाबले तक सीरीज को जिंदा रखने की कोशिश करेगी।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 12:05 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+