हारून करेंगे क्रिकेट का कायापलट
मेलबर्न, 8 अप्रैलः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोरगाट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की रूप-रेखा बदलने की मंशा रखते हैं। उनकी योजनाओं में क्रिकेट के संशोधित कार्यक्रम, जिम्बाब्वे की मजबूत टीम और अंपायरों के लिए बेहतर तकनीकी सुविधा शामिल है।
लोरगाट ने जोर देकर कहा है कि नए स्थानों पर ले जाने से पहले खेल को उसके पारंपरिक स्थानों पर अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि बोर्ड स्तर पर अनेक वित्त समस्याओं से जूझते हुए भी जिम्बाब्वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के फलक पर बना हुआ है।
उन्होंने कहा, "मैं आशावान हूं और जिम्बाब्वे के राजनीतिक हालात को देखते हुए भी शायद मेरा समय गलत नहीं है।" लोरगाट के अनुसार खेल के स्थानों की बजाय उसके स्तर में सुधार करना चाहिए, जिम्बाब्वे को मजबूत करना जिसका एक हिस्सा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार इस वर्ष पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में आईसीसी अंपायरों के लिए विशिष्ट योजना शुरू करेगा जिसके अंतर्गत अधिकारी निर्णय देने में तकनीक की भूमिका में विकास कर सकेंगे।
लोरगाट ने कहा कि अंपायरों को बदलने के स्थान पर उनका सहयोग करना जरूरी है। उनका काम बहुत कठिन और जरूरी होता है और जहां तक संभव हो तकनीक का इस्तेमाल उनकी मदद के लिए किया जाए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications