Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लक्ष्य का पीछा कर सकते थे...

भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि यदि वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर अच्छी शुरुआत देते तो भारत लक्ष्य का पीछा कर सकता था. उल्लेखनीय है कि दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य मिला था.

लेकिन जब पाँचवें और आख़िरी दिन का खेल ख़त्म हुआ तो उस समय भारत का स्कोर था चार विकेट के नुक़सान पर 177 रन. वीवीएस लक्ष्मण 42 और सौरभ गांगुली 26 रन बनाकर नाबाद रहे.

दूसरी पारी में वीरेंदर सहवाग ने छह और गौतम गंभीर ने 29 रनों का योगदान दिया. कुंबले का कहना था, '' यदि वीरू और गंभीर हमें अच्छी शुरुआत दे देते, तो हम निश्चित ही लक्ष्य को हासिल कर लेते.''

ज़हीर और हरभजन के अच्छे प्रदर्शन से हमें मैच की बेहतरीन समाप्ति करने को लेकर आश्वस्त थे. यदि हमें पहली पारी की तरह शुरुआत मिलती, तो हम निश्चित ही लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर सकते थे
उनका कहना था,'' ज़हीर और हरभजन के अच्छे प्रदर्शन से हमें मैच की बेहतरीन समाप्ति करने को लेकर आश्वस्त थे. यदि हमें पहली पारी की तरह शुरुआत मिलती, तो हम निश्चित ही लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर सकते थे. लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे और हमें ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा.''

कुंबले ने टॉस की भूमिका भी अहम बताते हुए कहा कि यदि वो टॉस जीतते, तो परिस्थितियां कुछ अलग होतीं. उन्होंने कहा,'' मेरा मानना है कि टॉस काफ़ी अहम रहा. यदि हम इसे जीत लेते, तो फिर बात कुछ और होती. हम पाँचवें दिन में इससे बेहतर स्थिति में होते.''

कुंबले का बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच के बारे में कहना था कि पिछले कुछ वर्षों में बंगलौर की पिच का मिज़ाज भी बदल गया है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+