For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs England: जानिए क्यों जसप्रीत बुमरा को दूसरे टेस्ट में आराम देना सही फैसला है

चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले मैच में हार के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम वापसी करने की कोशिश कर रही है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने तीन स्पिन गेंदबाजों और दो तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। अहम बात यह है कि दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमरा की जगह टीम में मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। लेकिन बुमरा को दूसरे टेस्ट में आराम दिए जाने पर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किए हैं। लेकिन क्या सच में टीम मैनेजमेंट का यह फैसला गलत है, यह अहम सवाल है।

कोहली ने खुद बताई वजह

कोहली ने खुद बताई वजह

जसप्रीत बुमरा की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किए जाने पर खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने पर सफाई दी है। विराट कोहली ने बताया कि बुमरा किसी चोट या फिटनेस की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि बुमरा को इस मैच में आराम दिया गया है। हम वर्कलोड को मैनेज करना चाहते हैं। बुमरा की जगह सिराज को शामिल किया गया है जिससे कि टीम में अच्छी विविधता आए। बता दें कि इंग्लैंड भी रोटेशन पॉलिसी को अपना रही है, अहम बात यह है कि इंग्लैंड की टीम जिताऊ टीम के साथ समझौता किए बिना टीम में रोटेशन पॉलिसी को लंबे समय से लागू कर रही है। पिछले टेस्ट मैच के हीरो रहे जेम्स एंडर्सन को दूसरे मैच में आराम दिया गया है, उनकी जगह स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में मौका दिया गया है।

बड़े मौके के लिए रिजर्व बुमरा

बड़े मौके के लिए रिजर्व बुमरा

दरअसल बुमरा को दूसरे टेस्ट में आराम दिए जाने की बड़ी वजह माना जा रहा है कि उन्हें आगामी टी-20 विश्वकप से पहले कुछ आराम दिया जाए। कोच, कप्तान और चयनकर्ताओं का मानना है कि बुमरा और हार्दिक पांड्या दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कोई जगह नहीं ले सकता है। बुमरा भारतीय तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करते हैं, जिस तरह से वो अलगअंदाज, रफ्तार, सटीक गेंदबाजी करते हैं वो उन्हें बिल्कुल अलग गेंदबाज बनाते हैं। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें आराम दिया जाए ताकि उनपर अधिक दबाव ना आए। बुमरा आईपीएल में मुंबई टीम का अहम हिस्सा हैं, बुमरा टी-20 में शीर्ष गेंदबाज हैं और दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं, आखिरी के ओवर में उनसे बेहतरीन गेंदबाज मौजूदा समय में कोई नहीं है।

क्या बुमरा की कमी खलेगी?

क्या बुमरा की कमी खलेगी?

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या बुमरा की टेस्ट टीम में कमी खलेगी, तो इसका जवाब निसंदेह हां है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बुमरा ने अपनी जबरदस्त क्षमता का परिचय दिया। बुमरा नई गेंद के साथ काफी प्रभावी हैं, वो रिवर्स स्विंग भी करा सकते हैं। अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में बुमरा ने अपनी जबरदस्त क्षमता का परिचय दिया है। दूसरे मैच में पिच स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी ऐसे में सिराज को स्पिन गेंदबाजों की मदद के लिए टीम में शामिल किया गया है ताकि जब गेंद अपनी चमक खोए तो सिराज प्रभावी साबित हो सके।

बुमराह से अलग हैं इशांत

बुमराह से अलग हैं इशांत

सवाल यह भी उठता है कि आखिर कैसे, इशांत शर्मा बुमरा से अलग हैं। दरअसल इशांत शर्मा तेज गेंदबाज हैं और अपनी लेंथ में बदलाव करते रहते हैं जिससे वो विकेट हासिल करते हैं। जबकि सिराज अधिकतर फुल लेंथ गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में पिच कैसी भी हो फुल स्विंगिंग गेंदबाजी हमेशा ही बल्लेबाज के लिए मुश्किलभरी होती है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न टेस्ट में सिराज ने गैमरून ग्रीन को एक जबरदस्त इनस्विंग गेंद पर आउट किया था। आरसीबी की ओर से खेलते हुए डेल स्टेन से मिली सलाह के बाद सिराज ने अपनी आउटस्विंग पर काफी मेहनत की है।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 11:12 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+