IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड में कौन बनेगा विजेता, इयान चैपल ने की टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों खिताब गंवाने के बाद भारतीय टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका आगाज 4 अगस्त से होना है। ऐसे में खिताबी जीत के इतने करीब पहुंचकर आईसीसी ट्रॉफी गंवाने के दर्द को विराट सेना इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर कम करना चाहेगी। भारतीय टीम को 2007 के बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर एक बार भी टेस्ट सीरीज में जीत नहीं मिली है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने अपनी भविष्यवाणी की है और बताया है कि किस टीम को सीरीज में जीत मिलेगी।

चैपल का मानना है कि भारतीय टीम के पास जो शानदार बॉलिंग अटैक है उसके चलते विराट सेना इंग्लैंड को इस बार उसी की सरजमीं पर हराने का दम रखती है। भले ही भारतीय टीम टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल गंवा कर आ रही है लेकिन पिछले कुछ समय में भारतीय गेंदबाजी बेहतरीन हुई है जिसके चलते वह 70 के दशक की वेस्टइंडीज और 90 के दशक की ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसी नजर आती है।

और पढ़ें: 'अब क्यों 2015 वाले बल्लेबाज नहीं रहे अजिंक्य रहाणे', दीप दासगुप्ता ने बताया कारण

ईएसपीएन क्रिकइंफो के लिये लिखे अपने कॉलम में चैपल ने कहा,'पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी दुनिया की सबसे बेहतरीन पेस अटैक वाली टीमों में से एक बन गई है। इसके चलते उसने ऑस्ट्रेलिया में आकर जीत हासिल की और टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी पहुंचे। अब उनके पास इंग्लैंड को उसी के घर में हराने का मौका है। भारतीय टीम बेहतरीन गेंदबाजी यूनिट के चलते फायदे में है।'

इयान चैपल का मानना है कि मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज से सुसज्जित भारतीय बॉलिंग का पेस अटैक हर मैच के साथ बेहतर होता चला गया है। वहीं चैपल ने कीवी टीम के गेंदबाजों की भी तारीफ की और 70 से 90 के दशक वाली वेस्टइंडीज की टीम के समान निडर बताया।

और पढ़ें: बल्ले को बताया था पड़ोसी की बीवी, अब वजह बताकर दिनेश कार्तिक ने मांगी माफी

आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के लिये टिम साउथी, काइल जैमिसन, नील वैग्नर और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी ने शानदार गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका। टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की हार के पीछे उसकी फ्लॉप बल्लेबाजी और कीवी टीम की गेंदबाजी बड़ा अंतर पैदा करती नजर आई।

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 21:53 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+