For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: आईसीसी ने विराट सेना पर लगाया जुर्माना, जानें क्यों कटेगी 20 प्रतिशत मैच फीस

India vs England ICC Fined Team India's 20 percent Match Fees for Slow Over rate in Motera: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में रविवार को खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम को पहले मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में उसने विराट कोहली (73) और इशान किशन (56) के दम पर जबरदस्त वापसी की और जीत दिलाई। हालांकि जीत के बावजूद भारतीय टीम को दूसरे मैच से बुरी खबर का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को क्रिकबज ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था जिसकी वजह से आईसीसी ने उस पर 20 फीसदी जुर्माना लगाया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: पूर्व इंग्लैंड कप्तान का खुलासा, बताया- कैसे इशान किशन की वजह से लय में लौटे विराट कोहली

गौरतलब है कि आईसीसी के नियम के अनुसार स्लो ओवर रेट के तहत टीम ने जितने ओवर कम फेंके होते हैं उनको प्रति ओवर 20 फीसदी के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। उल्लेखनीय है कि सीरीज के सभी टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं।

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 164 रन बनाये। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी की और सिर्फ 35 रन देकर इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। इंग्लैंड के लिये जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली तो वहीं पर भारत के लिये वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: संजना गनेशन के साथ शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह, देखें खूबसूरत तस्वीरें

आपको बता दें कि रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पहले ओवर में बिना कोई रन बनाये केएल राहुल का विकेट खो दिया था, हालांकि ईशान किशन और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम ने इस स्कोर को 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Story first published: Monday, March 15, 2021, 19:28 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+