INDvsENG Match Preview : इंग्लैंड का खेल बिगाड़ सकता है भारत, जानें किसका पलड़ा भारी
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के 38वें मैच में भारत-इंग्लैंड का आमना-सामना होने जा रहा है। इस मैच में 'विराट सेना' बदली सी नजर आएगी क्योंकि टीम ऑरेंज जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड के सामने बड़ी चुनाैती है क्योंकि उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा। इंग्लैंड 7 मैचों में 8 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर है। वहीं भारत ने अभी तक हार का सामना नहीं किया है। भारत 5 मैच जीत चुका है। वह इंग्लैंड का खेल बिगाड़कर सेमीफाइनल में पक्की जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
अगर बात की जाए इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है दोनों टीमें एक-दूसरे को बराबर टक्कर देती आई हैं। दोनों के बीच अभी तक विश्व कप इतिहास में 6 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं जबकि एक बराबरी पर छूटा है। 2011 में खेला गया आखिरी मैच बराबरी पर रहा था। जबकि इसके पहले हुए 2003 व 1999 के विश्व कप में हुए मैच में भारत ने ही बाजी मारी थी।
विश्व कप में भारत और इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्विता 1975 में पहले क्रिकेट विश्व कप से शुरू हुई, जब 7 जून 1975 को दोनों टीमें आमने-सामने आईं। लॉर्ड्स में खेलते हुए, इंग्लिश टीम ने भारतीय टीम को मात दी और 201 रन की एक बड़ी जीत हासिल की। डीएल एमिस ने उस मैच में 137 रनों की पारी खेली और सीएम ओल्ड ने 30 गेंदों पर 51 रन बनाए। भारत के सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों पर केवल 36 रन बनाए थे जिसको लेकर उनकी बहुत आलोचना हुई थी।
देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड-
{headtohead_cricket_3_2}
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत : एमएस धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केदार जाधव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या
इंग्लैंड : इयोन मॉर्गन (कप्तान), आदिल राशिद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मोइन अली, जो रूट, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
