For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल, आईसीएल विजेताओं के बीच हो मैचः इंजमाम

By Staff
नई दिल्ली, 25 मार्चः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने क्रिकेट के हित में सारे गिले शिकवे छोड़कर इंडियन क्रिकेट लीग(आईसीएल) और इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट की विजेता टीमों के बीच बेस्ट आफ थ्री फाइनल्स के आयोजन का सुझाव दिया.

इंजमाम नेकहा कि "आईसीएल और आईपीएल दोनों का उद्देश्य मनोरंजन है और मुझे लगता है कि दोनों की विजेता टीमों के बीच बेस्ट आफ थ्री फाइनल्स के आयोजन से इसमें और रोमांच भर जाएगा".

आईसीएल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और विभिन्न बोर्ड से मान्यता हासिल नहीं है लेकिन इंजमाम का मानना है कि यदि खेल के हित में बात हो रही है तो आईसीसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा"सभी खेल की बेहतरी के लिये काम कर रहे हैं, यदि आईसीएल और आईपीएल की टीमों के बीच मैच होते हैं तो इससे अधिक युवाओं को सीखने का मौका मिलेगा और मुझे लगता है कि आईसीसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी'.

इशांत और रोहित से प्रभावित हैं इंजमाम
इंजमामने आस्ट्रेलियाई दौरे की खोज माने जा रहे युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा कीजमकर तारीफ करते हुएकहा कि इन जैसे युवा खिलाड़ियों के हाथों में भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरिक्षत दिखता है.

इंजमाम ने कहा कि भारत से काफी सारे युवा खिलाड़ी आ रहे हैं. इशांत शर्मा ने आस्ट्रेलिया में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. रोहित ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. इनके जैसे और भी युवा खिलाड़ी हैं जिनका भविष्य काफी उज्ज्वल हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी बहुत युवा खिलाड़ी आगे आ रहे हैं.

मोहम्मद आसिफ की सराहना करते हुए उन्होंने कही कि "आसिफबहुत प्रतिभाशाली है हालांकि पिछले कुछ समय से चोटिल रहने के कारण वह अधिक नहीं खेल पाया लेकिन वह बेहतरीन गेंदबाज है". इंजमाम ने इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट में सीनियर और जूनियर को लेकर उठे विवाद पर भी अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि "टीम में चयन का मानदंड खिलाड़ी की उम्र नहीं बल्कि उसका प्रदर्शन होना चाहिए". "उन्होंने कहाराष्ट्रीय टीम में चयन उम्र के हिसाब से नहीं होना चाहिए. खिलाड़ी चाहे 36 साल का हो या 19 साल का उसमें चयन का आधार प्रदर्शन होना चाहिए".

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+