For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 और वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई दे सकती है आराम

India vs England: भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया था। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है। दरअसल जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा हैं और वह तीनों ही फॉर्मेट में टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ी हैं। हाल में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज में बुमराह 150 ओवर से अधिक गेंदबाजी कर चुके हैं। ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

150 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं बुमराह

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि अपने व्यस्त शेड्यूल के बाद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाना चाहिए। जस्सी ने तकरीबन 180 ओवर गेंदबाजी की है, पिछले चार टेस्ट मैचो में उन्होंने 150 ओवर गेंदबाजी की। इसके अलावा मैदान पर जितने घंटे बुमरा ने गुजारे हैं, ऐसे में मोटेरा में खेले जाने वाले दो टेस्ट मैच में बुमराह की भूमिका काफी अहम होगी, जिसके बाद उन्हें सफेद गेंद के टूर्नामेंट में आराम दिया जाना चाहिए।

बुमराह के बगैर टीम इंडिया की राह कैसी?

वनडे और टी-20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति से टीम इंडिया पर बड़ा असर नहीं होगा। तीन महीने पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया और उस वक्त भी टीम में बुमरा नहीं थे। इस दौरान टीम में दीपक चाहर, नवदीप सैनी, टी नटराजन, मोहम्मद शमी ने जबरदस्त गेंदबाजी की। विश्व क्रिकेट में जसप्रीत बुमरा को जबरदस्त गेंदबाज के रूप में जाना जाता है। लेकिन 2020 की बात करें तो बुमरा 9 मैचों में 102.80 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ पांच विकेट हासिल किए।

टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी पर

बता दें कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा पांच टी-20 मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। दो टेस्ट मैचों में दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतक सीरीज में बराबरी पर हैं। दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच डे-नाईट होगा, जोकि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान अहमदाबाद के मोटेरा में खेला जाएगा। चौथा और आखिरी टेस्ट मैच भी मोटेरा में ही खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाज पांच टी-20 मैच भी मोटेरा के मैदान में खेला जाएगा जबकि तीन वनडे मैचों की सीरीज पुणे में खेले जाएंगे।

Story first published: Wednesday, February 17, 2021, 15:17 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+