वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट

India vs England: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और कप्तान जो रूट टीम से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च से शुरू हो रही ओडीआई सीरीज से जो रूट को बाहर किया जा सकता है। दरअसल इंग्लैंड की टीम रोटेशन पॉलिसी पर काम करती है और खिलाड़ियों को सीरीज और मैच के लिहाज से रोटेट किया जाता है, इसी पॉलिसी के तहत उन्हें ओडीआई सीरीज से बाहर किया जा सकता है। हालांकि इंग्लैंड के सेलेक्टर्स ने इसपर अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ट सीरीज के बाद जो रूट को ओडीआई सीरीज में आराम दिया जा सकता है।

बता दें कि इंग्लैंड भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद पांच टी-20 मैचों की सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलीग। टी-20 सीरीज में जो रूट को 16 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता पिछले कुछ समय से रोटेशन पॉलिसी का पालन कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार बायो बबल में खिलाड़ियों को टीम में भेजना मुश्किल चुनौती है, लिहाजा माना जा रहा है कि टी-20 सीरीज में जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है उनमे से ही वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया जा सकता है। लिहाजा माना जा रहा है कि जो रूट को वनडे सीरीज से बाहर किया जा सकता है।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टेस्ट सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में हैं। एशियन कंडीशन में लगातार तीन शतक लगाकर रूट ने अपनी जबरदस्त फॉर्म को दिखाया है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड की टीम तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी। इस साल रुट लगातार सफल बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन पिछले टेस्ट की दोनों पारियों में रूट सिर्फ 6, 33 रन ही बना सके। लेकिन अगले दो टेस्ट मैच में जीत के लिए इंग्लैंड की टीम अपनी पूरी ताकत झोंकेगी ताकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बनी रहे।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 10:42 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+