IND vs ENG: भारत दौरे पर टीम के साथ नहीं आयेंगे जोस बटलर, पहले 2 टेस्ट मैचों से बाहर, जानें क्यों
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले हफ्ते से एडिलेड के मैदान से होने वाली है। इस बीच बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत दौरे पर आने वाली इंग्लैंड टीम के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का ऐलान किया है, जिसके तहत इंग्लैंड की टीम भारत में 4 टेस्ट मैच, 5 टी20 मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज का आगाज 5 फरवरी को टेस्ट मैच के साथ होगी जो कि चेन्नई के मैदान पर खेला जायेगा।
टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच चेन्नई में ही खेले जायेंगे और इस बीच रिपोर्ट आ रही है कि इस दौरे के पहले 2 मैचों में इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर को आराम दिया जायेगा और वो इन 2 मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने यह फैसला जोस बटलर का वर्कलोड कम करने के लिये किया है।
और पढ़ें: AUS vs IND: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, 72 गेंदों में 6 छक्के लगा ठोंका शतक
वहीं टीम में उनकी जगह पहले 2 मुकाबलों में बेन फॉक्स को मौका दिया जा सकता है। इंग्लैंड टीम के चयनकर्ता एड स्मिथ ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों में बेन फॉक्स के लिये मौका बन सकता है, चूंकि बटलर को आराम देना बिल्कुल पक्का है।
गौरतलब है कि भारत दौरे से पहले इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका का दौरा करना है जहां पर उसे श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे को लेकर ईसीबी ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा ऑर्चर को आराम दिया है और बेन फॉक्स को भी मौका दिया है। वहीं स्टोक्स और ऑर्चर भारत के खिलाफ सीरीज के साथ वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में ही रुके नटराजन, ठाकुर, सुंदर, करायेंगे पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी
एड स्मिथ ने कहा,'बेन फॉक्स ने अपना पूरा समय बायो-बबल में बिताया होगा, चूंकि जोस बटलर को आराम देना है तो भारत के खिलाफ उन्हें मौका दिया जा सकता है। मुझे लगता है कि बेन फॉक्स के पास वाकई में क्रिकेट की अच्छी समझ है और वो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।'
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स के पिता का हाल ही में निधन हुआ है जबकि जोफ्रा आर्चर के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए श्रीलंका दौरे से आराम दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
