चेन्नई टेस्ट: करुण नायर ने करियर के तीसरे मैच में लगाई डबल सेन्चुरी, रचा इतिहास

चेन्नई। यहां के चेपक मैदान में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन करूण नायर ने शानदार खेल दिखाते हुए दोहरा शतक जड़ा है। करूण नायर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 308 गेंदों में करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। करुण नायर ने डबल सेन्चुरी अपने करियर केे तीसरेे टेस्ट मैच में ही लगाई है।

इससे पहले नायर ने अपने करियर का पहला शतक ठोंका था लेकिन किसी पता था कि आज नायर खुद एक नया इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरे हैं। नायर टेस्ट डेब्यू सीरीज में पहले शतक को दोहरा शतक में तब्दील करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नायर से पहले दिलीप सरदेसाई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तो वहीं विनोद कांबली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये कारनामा किया था।

नायर की खूबसूूरत पारी

आपको बता दें कि लंच के पहले और बाद भी करुण नायर ने सधी हुई बल्लेबाजी की है, जिसमें उनका बखूबी साथ टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद स्पिनर आर अश्विन दे रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 592 रन बना लिए हैं। करुण नायर (202) और आर. अश्विन (57) क्रीज पर हैं। दोनों बैट्समैन के बीच 150 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

Story first published: Monday, December 19, 2016, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+