For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय स्पिन गेंदबाजों के मुरीद हुए केविन पीटरसन, ट्वीट कर कही ये बात

अहमदाबाद। इंग्लैड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर से भारतीय स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। स्पिन गेंदबाजी के सामने एक बार फिर से इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए और संघर्ष करतने हुए नजर आए। इंग्लैंड का शीर्ष क्रम एक बार फिर से विफल रहा और कप्तान जो रूट भी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलबी हो गए। हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजों का मैच में दबदबा देखने को मिला। भारतीय स्पिन गेंदबाजों की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी तारीफ की है।

केविन पीटरसन ने ट्वीट करके भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए लिखा, भारतीय स्पिन गेंदबाज बहुत ही अच्छे हैं। वहीं जिस तरह स इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आज एक बार फिर से गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी की उसकी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों का आज के मैच में प्रदर्शन बहुत ही घटिया रही है। यह पिच पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी, लेकिन बावजूद इसके इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉस का फायदा नहीं उठा सके और घटिया बल्लेबाज की।

बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी महज 205 रन के स्कोर पर सिमट गई। पहली पारी में अक्षर पटेल ने 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि अश्विन ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट हासिल किया। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाजों की बात करें तो बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। जबकि डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाए। इंग्लैंड ने 75.5 ओवर में 205 रन बनाए। गौरतलब है कि सीरीज में भारत की टीम 2-1 से आगे है, ऐसे में इस मैच को जीतकर टीम इंडिया 3-1 से सीरीज को जीतना चाहेगी।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 15:57 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+