For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शेन वॉर्न और केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के टीम सेलेक्शन पर खड़ा किया सवाल, स्टुअर्ट ब्रॉड का उड़ाया मजाक

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से भारतीय टीम ने जीत दर्ज की उसके बाद इंग्लैंड टीम के सेलेक्शन पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने इंग्लैंड के टीम चयन पर सवाल खड़ा किया है। दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के बाद केविन पीटरसन ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि बधाई हो इंडिया, इंग्लैंड बी को हराने के लिए। पीटर्सन ने इस ट्वीट के जरिए इंग्लैंड के टीम सेलेक्शन पर सवाल खड़ा किया है।

इंग्लैंड के टीम सेलेक्शन पर खड़ा किया सवाल
इंग्लैंड की हार के बाद पीटरसन ने कहा कि सबसे मुश्किल जगह पर टेस्ट जीतने के लिए अगर आप अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयननहीं करते हैं तो आप सच में अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर सकते हैं। हमने 2005 में ऑस्ट्रेलिया को हराया और देश में क्रिकेट को बदल दिया। लेकिन जिस तरह से इंग्लैंड टीम का चयन हुआ वह सोचने वाली बात है और अब मोईन अली एक टेस्ट के बाद वापस इंग्लैंड जा रहे हैं, क्या बात है।

पीटरसन ने क्रिस ब्रॉड का उड़ाया मजाक
पीटरसन ने कहा कि अगर इंग्लैंड जॉस को घर भेज देती है और बेयरस्टो को नहीं लेती है, जिमी को टीम में शामिल नही करती तो ब्रॉड के लिए भी मुश्किल हो सकती है और उनकी भी वापसी तय है। किसी भी बच्चे को खिला लीजिए जो 75 मील की रफ्तार से गेंद करता हो और कीपर को ऊपर लगा लीजिए। पीटरसन ने कहा कि विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं, इंग्लैंड ने अपनी सबसे अच्छी टीम का चयन नहीं किया तो वो शिकायत नहीं कर सकते हैं, जिमी एंडर्सन की कमी काफी खली।

शेन वार्न ने खड़ा किया सवाल
दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के बाद शेन वार्न ने टीम इंडिया को बधाई दी है। कई मुद्दे हो सकते हैं चर्चा के लिए, लेकिन मैच में कुछ जबरदस्त प्रदर्शन हुए। लेकिन कोई भी यह सोचने को मजबूर होगा कि आखिर इंग्लैंड ने अपने अहम खिलाड़ियों को आराम क्यों दिया जबकि अगले मैच से पहले 7/8 दिन का आराम का समय था। क्या इतने दिन रिकवरी के लिए ठीक नहीं है, क्या रिकवरी के लिए दो हफ्ते की जरूरत है, सच में?

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 15:50 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+