अक्षर पटेल के मुरीद हुए केविन पीटर्सन, ट्वीट कर कही ये बात
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पिछले दो मैचों में अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अक्षर पटेल की गेंद के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। एक के बाद एक इंग्लैंड के बल्लेबाज अक्षर की घूमतीं गेंदों के सामने अपना विकेट गंवा बैठे, जिसके चलते इंग्लैंड की पहली पारी महज 112 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। अक्षर पटेल ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए, जिसने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी। रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल को टीम में जगह मिली और अक्षर ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटर्सन ने भी अक्षर पटेल की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की है। दरअसल केविन पीटर्सन ने रवींद्र जडेजा के टीम से बाहर जाने के बाद ट्वीट करके कहा था कि टीम को रवींद्र जडेजा की बहुत ज्यादा कमी खल रही है। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में जडेजा की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए पीटर्सन ने अपने पुराने ट्वीट को याद करते हुए लिखा कि भारत को अक्षर मिल गया। बता दें कि रवींद्र जडेजा चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। यही इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में भी जडेजा फिट नहीं होने की वजह से टीम से बाहर हैं।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है। भारत और इंग्लैंड की दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी ताकतझोंक रही है। एक तरफ जहां भारत को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए सीरीज को हर हाल में 2-1 से जीतना होगा तो इंग्लैंड को इस सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करनी होगी। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
