दूसरे वनडे में केएल राहुल ने जड़ा शतक, आलोचको का मुंह किया बंद
पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद केएल राहुल और कप्तान कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की। कप्तान कोहली ने जहां 66 रन बनाए तो केएल राहुल ने 108 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली, इस दौरा उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। वनडे क्रिकेट में केएल राहुल का यह पांचवा शतक है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
केएल राहुल ने 44वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल आज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ मुश्किल में फंसी टीम इंडिया की पारी को संभाला बल्कि बेहतरीन शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। शतक लगाने के बाद केएल राहुल ने अपने अंदाज में इसका जश्न मनाया। हेलमेट उतारकर उसे जमीन पर रखा और फिर दोनों हाथ अपने कान पर रखा, इसके जरिए वह यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि बाहर जो लोग बोल रहे हैं उसे अनसुना कर अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें।
बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 336 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विराट कोहली और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। पंत ने 40 गेंदों पर 77 रनों की आतिशी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। पांड्या ने 4 शतक और 1 चौका लगाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
