For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैं शांत स्वभाव का हूं तो लोग सोचते हैं कि खेल के प्रति मेरा जुनून कम है: केएल राहुल

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुरे फॉर्म से गुजर रहे केएल राहुल ने खुलकर अपने बारे में बात की है। टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए और लगातार चार पारियों में फेल रहे, लेकिन पहले वनडे में केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। पहले वनडे में अच्छी बल्लेबाजी के बाद केएल राहुल के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा अपने आपको अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं खेल को लेकर जुनूनी नहीं हूं।

केएल राहुल ने कहा कि मैं हमेशा से ही शांत स्वभाव का व्यक्ति रहा हूं, मैंने हमेशा संतुलित रहने की कोशिश की है। मैं हमेशा खुद से कहता हूं कि मैं खेल से बेहद प्यार करता हूं, यह खेल मेरे लिए सबकुछ है। आज मैं जो कुछ भी हूं इस खेल की वजह से है। लेकिन इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आप खेल को खेल की ही तरह से देखें। इस एक वजह से मैं खुद को बेहत शांद रखता हूं, यह खेल के दौरान आपको बेहतर मानसिक स्थिति में रखता है। जब आप बेहतर मानसिक स्थिति में होते हैं तो आप लगातार टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

केएल राहुल ने कहा कि अपने शुरुआती वर्षों में मैं हमेशा अपने आप से बात करता था, मैंने इस खेल को देखा है। जितना ही अधिक मैं इस खेल को देखता हूं उतना ही मै बेहतर सीखता हूं। आप जब भी वरिष्ठ खिलाड़ियों से बात करते हैं, वो आपसे हमेशा कहते हैं कि अपने अच्छे दिनों संतुलित रहिए और बुरे दिन में भी संतुलित बने रहिए। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अपनी भावनाओं को बहुत अधिक जाहिर करता है। लोग सोचते हैं कि मैं शांत हूं और मेरे अंदर बहुत ज्यादा भावनाएं नहीं हैं, शायद मेरे अंदर खेल को लेकर जुनून नहीं है, मैं आक्रामक नहीं हूं। हर कोई अलग होता है, हर किसी का व्यक्तित्व अलग होता है। हर कोई अपने आपको अलग तरह से जाहिर करता है। मैं ऐसा ही हूं, मैं हमेशा से ऐसा ही था और आगे भी ऐसा ही रहूंगा।

Story first published: Thursday, March 25, 2021, 17:04 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+