For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs England: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बोले, पिच नहीं रोहित शर्मा की वजह से हम मैच में पीछे

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस तरह से चेपक के मैदान में पिच जबरदस्त तरह से टर्न कर रही है उसपर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गद मार्क वॉ ने सवाल खड़ा किया है, उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के लिए चेपक का मैदान स्वीकार नहीं है। लेकिन मार्क वॉ पर पलटवार करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि कुछ लोग हमेशा शिकायत करते रहते हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने कहा कि दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड की पकड़ से इसलिए निकल गया क्योंकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की और रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके इस मैच का रुख पलट दिया।

बुचर ने कहा कि पहली बात तो मैं यह साफ करना चाहता हूं कि इंग्लैंड पिच की वजह से पीछे नहीं है बल्कि वो रोहित शर्मा की वजह से पीछे है, जिस तरह से रोहित ने पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और इंग्लैंड ने खराब गेंदबाजी की उसकी वजह से इंग्लैंड काफी पीछे हो गया है। सच कहूं तो यह मैच फिलहाल इंग्लैंड के हाथ से निकल चुका है। बुचर ने इस बात को भी स्वीकार किया है मैं ऐसी पिच का समर्थन नहीं करता हूं जो पहले ही दिन से टर्न करे। चेपक का मैदान में गेंद पहले ही दिन से टर्न कर रही है जिसपर खेलना इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मुश्किल हो रहा है।

बुचर ने कहा कि मेरे लिए यह मायने नहीं रखात है कि पिच कैसी है, कौन आगे है या फिर इंग्लैंड के साथ सही नहीं हुआ। इ्ग्लैंड मैच खेल रही है, ऐसे में आपको उन स्थितियों में खेलना होता है जो उपलब्ध हैं। मेरे हिसाब से गेंद पहली ही दिन से उछाल नहीं ले रही थी। मेरे हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में पहले ही दिन से इंग्लैंड में किसी भी पिच पर कभी भी गेंद टॉप से नहीं जाती है। बता दें कि इस मैच में भारत ने जहां पहली पारी में 329 रन बनाए तो इंग्लैंड की पहली पारी महज 134 रनों पर सिमट गई।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 12:47 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+