For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट के लिए चेन्नई-अहमदाबाद की पिच कतई स्वीकार नहीं: मार्क वॉ

अहमदाबाद। चेन्नई के बाद अहमदाबाद की पिच पर चल रहे विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने भी पिच की कड़ी आलोचना की है। मार्क वॉ ने जो पिच पहले ही दिन से टर्न करे उसे टेस्ट क्रिकेट के लिए कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वॉ ने कहा कि मैं स्पिन को मदद करने वाली पिच का समर्थक हूं, लेकिन पिछले दो टेस्ट मैच में हमने जो देखा वह कुछ ज्यादा ही है। गेंद पहले ही दिन से जबरदस्त टर्न कर रही थी और स्किड कर रही थी, मैच 2 से 3 दिन में खत्म हो रहा है और तेज गेंदबाजों को गेंदबाजो को लगभग नजरअंदाज कर दिया गया।

चेन्नई-अहमदाबाद की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए स्वीकार नहीं

चेन्नई-अहमदाबाद की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए स्वीकार नहीं

अहमदाबाद टेस्ट जिस तरह से दो दिन के भीतर खत्म हो गया और भारतीय टीम ने 10 विकेट से मैच जीता उससे मार्क वॉ काफी नाराज हैं। जब से पूछा गया कि क्या अहमदाबाद की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बहुत ही खराब थी तो वॉ ने कहा कि अगर रवींद्र जडेजा भी खेल रहे होते तो पिछले दो टेस्ट मैचों में स्कोर और भी कम होता। आपको पता है जब जो रूट 8 रन देकर 5 विकेट ले सकते हैं तो पिच पर काफी गंभीर सवाल जरूर खडे़ होंगे।

शोएब अख्तर ने भी पिच की आलोचना की

शोएब अख्तर ने भी पिच की आलोचना की

मॉर्क वॉ से पहले कई क्रिकेटर ने अहमदाबाद पिच को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी सवाल खड़ा किया था और कहा कि अहमदाबाद की पिच सही नहीं थी और दो दिन में टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाए यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। शोएब अख्तर ने कहा कि भारत को इतनी खराब पिच बनाने की जरूरत नहीं है भारत अच्छी पिच पर भी इंग्लैंड को हरा सकता है। भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है, ऐसे में भारत इंग्लैंड को भी अच्छी पिच पर हरा सकता है।

सीरीज में 2-1 से आगे भारत

सीरीज में 2-1 से आगे भारत

बता दें इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से सीरीज में आगे है। ऐसे में भारत चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को 3-1 से जीतना चाहेगा। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज में 2-1 से जीत जरूर दर्ज करनी होगी। लेकिन अगर इंग्लैंड की टीम चौथा टेस्ट जीत जाती है तो भारत आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी और ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 15:51 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+