For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया को मैथ्यू हेडन ने बताया महान, बोले- वो किसी भी विषम परिस्थिति में जीत सकते हैं

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली है। अहमदाबाद टेस्ट में 10 विकेट से जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी को पुख्ता कर लिया। अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच नहीं हारती है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप खेलेगी। टीम इंडिया की जबरदस्त जीत की ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम किसी भी तरह की स्थिति में जीत सकती है।

हेडन ने कहा कि भारत ने यह दिखाया है कि वो मॉडर्न टीम हैं, ऐसी टीम जो ना सिर्फ लड़ती है बल्कि हर हालात में जीत दर्ज करती है। इतिहास में हर महान टीम की यह खासियत होती है। घर और बाहर दोनों ही जगह जीतने की काबिलियत अहम होती है। बता दें कि जिस तरह से चेन्नई और अहमदाबाद की पिच में जबरदस्त टर्न था उसके सामने इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई और भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाज ने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाजों ने इन पिचों पर भी जबरदस्त बल्लेबाजी की।

दिग्गज क्रिकेट मैथ्यू हेडन ने कहा कि साधारण तौर पर अहमदाबाद की पिच बहुत अधिक टर्न नहीं करती है, मैं सिर्फ उन्हीं गेंदों पर स्वीप खेलूंगा जिनपर ताकत से शॉट नहीं लगाया जा सकता है। इंग्लैंड के बल्लेबाज को विवेक के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए और स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी चाहिए। क्रॉस बैट खतरनाक होता है अगर गेंद घूम नहीं रही है और इससे आउट होने की संभावना बढ़ जाती है खासकर कि पगबधा होने की।

हेडन ने कहा कि पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद दूसरे टेस्ट में वो अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए। इसी तरह से ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पहले मैच के बाद अपनी लय गंवा बैठी थी और स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं लगा सके। पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने 578 रन बनाए, जिसमे कप्तान जो रूट ने शानदार 218 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें- अहमदाबाद की पिच पर तो मुझे भी विकेट मिल जाते- पूर्व इंग्लिश दिग्गज ने ICC पर उठाए सवाल

Story first published: Friday, February 26, 2021, 16:40 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+