For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अहमदाबाद पिच की आलोचना में सारी हदें पार कर गए माइकल वॉन, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला चौथा और आखिरी टेस्ट भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। चार टेस्ट मैचों कीसीरीज में भारत 2-1 से आगे है। ऐसे में चौथे टेस्ट मैच में भारत जीत दर्ज करके बुलंद हौसलों के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट सीरीज में भिड़ेगा। वहीं चौथे मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि वह चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 2-2 की बराबरी से करना चाहेंगे। लेकिन चौथे टेस्ट मैच से पहले एक बार फिर से पिच को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। चेन्नई के बाद अहमदाबाद की पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस बीच चौथे टेस्ट से पहले माइकल वॉन ने एक वीडियो साझा किया है जिसकी वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

माइकल वॉन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमे वह पिच रिपोर्ट दे रहे हैं। वॉन एक मैदान में खड़े हैं जहां पर मिट्टी खुदी हुई है और वहां खड़े होकर माइकल वॉन अहमदाबाद की पिच का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि पिच पर काफी टर्न देखने को मिलेगा और यह मैच कुछ घंटों तक जरूर चलेगा। जिस मजाकिया अंदाज में माइकल वॉन इस पिच की रिपोर्ट करते हैं उसकी वजह से लोग उल्टा माइकल वॉन को ट्रोल कर रहे हैं और माइकल वॉन को यह वीडियो साा करना खुद के लिए उल्टा दांव पड़ गया है। लोगों ने माइकल वॉन को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और यहां तक कहा डाला कि आपके पास कोई काम नहीं है, सुबह उठते हैं पिच का रोना रोते है और सो जाते हैं और फिर अगले दिन यही करते हैं।

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से इंग्लैंड की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। जिस तरह से लगातार दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा उसके बाद टीम सवाल के घेरे पर है। दरअसल इंग्लैंड जिस तरह से रोटेशन पॉलिसी का पालन कर रही है, उसके चलते टीम को भारत जैसी टीम के खिलाफ कमजोर टीम उतारनेको लेकर चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी क्या इंग्लैंड की टीम चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में वापसी कर पाती है या नहीं।

Story first published: Wednesday, March 3, 2021, 18:54 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+