For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुनिया की बेस्ट टीम के खिलाफ इंग्लैंड के टीम सेलेक्शन पर भड़के माइकल वॉन

अहमदाबाद। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जिस तरह से प्लेइंग 11 का चयन किया है उससे टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन खुश नजर नहीं आ रहे हैं। तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम महज 112 रन के स्कोर पर सिमट गई, मैच में अक्षर पटेल ने 6 विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद इंग्लैंड टीम में जबरदस्त हताशा नजर आ रही थी। मैच में इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद माइकल वॉन ने टीम चयन की आलोचना करते हुए कहा कि इंग्लैंड के टीम चयन पर ही सवाल खड़ा कर दिया।

माइकल वॉन ने ट्वीट करके लिखा इंग्लैंड ने टीम के चयन को प्रीमियर लीग की तरह किया है, शुरुआती स्टेज पर जिस तरह से एफए कप राउंड में टीम का चयन किया जाता है, इंग्लैंड की टीम का भी चयन भी कुछ इसी तरह का रहा है। दुनिया की सबसे अच्छी टीम के खिलाफ इस तरह का चयन ठीक नहीं। एक तरफ जहां माइकल वॉन इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी की आलोचना कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लैंड की रोटेशन नीति की तारीफ करते हुए इसे जीनियस कहा है।

डेल स्टेन ने ट्वीट करके लिखा, इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी धीरे-धीरे बेहतरीन क्रिकेट ऑर्मी के निर्माण की तरह है। हम इस नीति की फिलहाल आलोचना कर सकते हैं, लेकिन 8 आईसीसी टूर्नामेंट के लिहाज से जो अगले 8 साल में होने हैं, इंग्लैंड की यह नीति काफी अच्छी है, टीम के चयन में इंग्लैंड को आने वाले समय में दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड और भारत की टीम 1-1 की बराबरी पर हैं। दोनों ही टीमों के लिए दो मुकाबले काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को सीरीज को हर हाल में 3-1 से जीतना जरूरी है तो भारत को सीरीज 2-1 से हर हाल में जीतना है।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 12:31 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+