अहमदाबाद पिच का माइकल वॉन ने उड़ाया मजाक, बोले- ऐसी चल रही है तैयारी

अहमदाबाद। भारत के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में जिस तरह से इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए उसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन लगातार पिच पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तीसरे टेस्ट मैच से पहले माइकल वॉन ने कहा था कि अगर मैच में पहले ही दिन से गेंद घूमती है तो भारत यह सीरीज 3-1 से जीत जाएगा। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच के बाद माइकल वॉन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करके अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम का मजाक उड़ाया है।

दोनों पारियों में बिखरी इंग्लैंड की टीम

दोनों पारियों में बिखरी इंग्लैंड की टीम

तीसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन ही खत्म हो गया था, जोकि 1935 के बाद सबसे कम समय में खत्म होने वाला मैच है। मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज दोनों ही पारियों में भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए और दो दिन के भीतर इंग्लैंड की दोनों पारी सिमट गई। पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज महज 112 रन के स्कोर पर सिमट गए थे और दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज 81 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। इंग्लैंड की शर्मनाक बल्लेबाजी के बाद माइकल वॉन ने अहमदाबाद की पिच का मजाक उड़ाया है।

पिच का उड़ाया मजाक

पिच का उड़ाया मजाक

माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर एक बैल और हल से खेत जोतते एक किसान की तस्वीर को साझा किया है। वॉन ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, मैं इस बात की रिपोर्ट दे सकता हूं कि चौथे टेस्ट मैच के लिए पिच की तैयारियां जबरदस्त चल रही है। पिच क्यूरेटर उम्मीद कर रहे हैं कि पिच में जल्दी मूवमेंट होगा, गेंद अच्छा कैरी करेगी और पांचवे दिन गेंद टर्न करेगी। अहम बात है कि तीसरे टेस्ट मैच में दो दिन के भीतर 30 विकेट गिरे, जिसमे से 29 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए।

आईसीसी पर भड़के वॉन

आईसीसी पर भड़के वॉन

इसे पहले माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत जैसी मर्जी पिच तैयार कर रहा है और उसे यह करने की छूट दी गई है, इससे टेस्ट क्रिकेट को काफी नुकसान पहुंचता है। वॉन ने कहा कि अगर प्रसारक अपनी भरपाई की मांग करें तो शायद हालात कुछ बदलें। संभव है कि टीमें जल्दी खेल खत्म होने को स्वीकार कर लें लेकिन प्रसारक इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। हालांकि वॉन ने कहा कि भार ने यह टेस्ट मैच जरूर जीता है लेकिन यह जीत खोखली है और इसका कोई विजेता नहीं है।

Story first published: Sunday, February 28, 2021, 13:30 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+