For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बुमराह नहीं बल्कि इस भारतीय गेंदबाज के फैन हुए माइकल वॉन, बताया दुनिया का बेस्ट बॉलर

India vs England Michael Vaughan Praises bhuvneshwar kumar Terms him Worlds most Skillful Bowler: नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारत और इंग्लैंड के बीच जारी द्विपक्षीय सीरीज के दौरान काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह आये दिन खेल और खिलाड़ियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। पुणे में खेले गये पहले वनडे मैच में भारत की जीत के बाद माइकल वॉन ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की है। भुवनेश्वर कुमार कॉल्फ इंजरी के चलते लंबे समय से टीम से दूर चल रहे थे और 15 महीनों के बाद जब उन्होंने वापसी की तो अपनी शानदार फॉर्म के साथ ही लौटे। भले ही भुवनेश्वर कुमार ने 5 टी20 मैचों में 4 ही विकेट हासिल किये हों लेकिन उन्होंने जिस अंदाज से गेंदबाजी की वह शानदार रहा।

और पढ़ें: NZ vs BAN: जिस कैच के चलते हुआ विवाद, अब उसको लेकर जैमिसन पर लगा भारी जुर्माना, जानें क्या है मामला

भुवी ने टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुुकाबले में 2 अहम विकेट हासिल किये और अपने स्पेल के दौरान सिर्फ 15 रन ही दिये। इस मैच में जहां बाकी के गेंदबाज 7.80 की दर से रन लुटा रहे थे वहां पर भुवनेश्वर कुमार कंजूसी के साथ गेंदबाजी कर रहे थे और 3.80 की औसत से रन दिये। उनके इस प्रदर्शन के चलते ही उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। भुवनेश्वर कुमार ने अपनी इस फॉर्म को वनडे सीरीज के पहले मैच में भी जारी रखा जहां पर उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की और 30 रन देकर 2 अहम विकेट लिये। इसके साथ ही उन्होंने साबित कर दिया कि वह टीम के लिये किफायती और असरदार भी साबित हो सकते हैं और जब टीम को दरकार हो उन मौकों पर विकेट निकाल कर दे सकते हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: विराट की आक्रामकता से डरे बेन स्टोक्स, कहा- मुझे रन न बनाने वाले कोहली पसंद

दुनिया के सबसे स्किलफुल गेंदबाज हैं भुवनेश्वर कुमार

दुनिया के सबसे स्किलफुल गेंदबाज हैं भुवनेश्वर कुमार

क्रिकबज के साथ बात करते हुए माइकल वॉन ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि वो सफेद बॉल से मौजूदा समय में दुनिया के सबसे स्किलफुल गेंदबाज हैं, जिनके पास कई तरह की गेंद हैं। इसके अलावा वॉन ने भुवी की जबरदस्त वापसी की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा,' भुवनेश्वर कुमार सफेद बॉल से दुनिया के सबसे स्किलफुल गेंदबाज हैं। मैं किसी दूसरे ऐसे गेंदबाज का नाम नहीं जानता जो 80 मील की रफ्तार से गैंदबाजी करता हो और इस तरह से गेंद को विकेट के दोनों ओर मूव कराता हो जैसा कि वो कराते हैं। फिर वो इनस्विंग हो, आउट स्विंग हो या फिर कटर हो, मरी नजर में कोई ऐसा दूसरा गेंदबाज नहीं है जो उसकी तरह गेंद को स्विंग करा सकता हो। इतना ही नहीं भुवी के पास यॉर्कर और बाउंसर फेंकने की भी कला है। चोट से वापसी करते हुए भुवी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाये कम है।'

भुवी को खेलना आसान बात नहीं

भुवी को खेलना आसान बात नहीं

माइकल वॉन ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी का सामना करना आसान नहीं है, बतौर बल्लेबाज आपको उनके खिलाफ काफी सोचना और तैयारी करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा,' आप मुझे कोई भी ऐसा गेंदबाज दे दीजिये जो 90 मील की स्पीड से बॉलिंग करता हो, मैं आंख बंद करके खेलूंगा क्योंकि मुझे गति पसंद है। लेकिन अगर आपको भुवी जैसे गेंदबाज को खेलना हो तो काफी सोचना पड़ेगा। गेंद के पड़ने की जगह से लेकर टाइमिंग तक, क्योंकि आप जानते नहीं हैं कि वो आपके फ्रंट फुट को निशाना बना रहा है या गेंद को दूसरी तरफ घुमा रहा है। वह अपनी स्किल से आपको मात दे सकता है। वह आपको ऐसी गेंद फेंक सकता है जिसके लिये आप कभी भी तैयारी नहीं कर सकते।'

बुमराह की गैरमौजूदगी में निभा रहे अहम रोल

बुमराह की गैरमौजूदगी में निभा रहे अहम रोल

गौरतलब है कि भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले दिनों शादी के बंधन में बंधे हैं जिसके चलते वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं उनकी गैर मौजूदगी में भुवनेश्वर पर टीम की अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है, जिसे वह शार्दुल ठाकुर के साथ बखूबी निभा रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उन अहम मौकों पर विकेट निकाल रहे हैं जब टीम को उसकी सख्त दरकार है।

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 26 मार्च को पुणे के मैदान पर ही खेला जायेगा।

Story first published: Friday, March 26, 2021, 3:13 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+