Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन-सहवाग के स्तर को छू सकते हैं विराट-रोहित: माइकल वॉन

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी। जिस तरह से पांचवे मुकाबले में भारतीय टीम ने हर किसी को चौंकाते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दी और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 224 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर को खड़ा कर दिया। मैच में रोहित शर्मा ने 34 गेदों पर 64 रनों की आतिशी पारी खेली तो विराट कोहली ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम इंडिया के इस नई सलामी जोड़ी की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि यह जोड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के स्तर को मैच कर सकती है।

माइकल वॉन ने ट्वीट करके लिखा आंखों के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा से अच्छी जोड़ी नहीं हो सकती है। ये दोनों आसानी से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग स्तर के मौच कर सकते हैं अगर टीम इंडिया इस जोड़ी के साथ आगे बढ़ती है। माइकल वॉन ने कहा कि कप्तान की ओर से यह अहम फैसला था। अगर विराट कोहली ओपनिंग करते हैं तो उनके पास तकरीबन 120 गेंद खेलने का मौका होता है और वो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में आप अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अधिक से अधिक खिलाना चाहिए। विराट कोहली का फैसला बहुत ही चतुराई भरा था।

मैच के बाद कप्तान कोहली ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह आगे भी ओपनिंग करते रहेंगे। विराट ने कहा कि आईपीएल में भी वह ओपनिंग करेंगे और आगे रोहित शर्मा के साथ जरूर बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। पांचवे मैच में आखिर क्यों रोहित के साथ विराट बल्लेबाजी करने आए, इसपर विराट ने कहा कि हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाना चाहते थे यही वजह है कि रोहित के साथ विराट बल्लेबाजी करने आए और टीम में हार्दिक पांड्या को मिलाकर 6 गेंदबाज शामिल किए गए। टीम में यह बदलाव भारतीय टीम के पक्ष में गया और भारत ने मैच को 36 रन से जीतकर सीरीज को 3-1 से जीत लिया।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 9:55 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+