For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बेन स्टोक्स ने मुझे गाली दी, फिर मैंने विराट भाई से बोला और विराट भाई ने हैंडल किया': मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj reveals why Virat Kohli involved in Verbal Spat with Stokes? | वनइंडिया हिंदी

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान और बेन स्टोक्स के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। मैच के दौरान जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे तभी उनकी बेन स्टोक्स के बहस हुई और इसके बाद बेन स्टोक्स और विराट कोहली के बीच कहासुनी देखने को मिली। दोनों के बीच बहस के बाद बीच बचाव में अंपायर को आना पड़ा। अंपायर ने दोनों को अलग किया। इस पूरी कहासुनी पर अब खुद मोहम्मद सिराज ने खुलकर बात की है।

विराट भाई ने हैंडल किया
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज ने इंटरव्यू में इस घटना के बार में बात करते हुए कहा कि जब मैं गेंदबाजी कर रहा था तो बेन स्टोक्स ने मुझे गाली दी, फिर मैंने विराट भाई से बोला और विराट भाई ने हैंडल कर लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्टोक्स और विराट के बीच बहस हुई है। इससे पहले 2016 में भी विराट और बेन स्टोक्स की मैच के दौरान आपस में बहस हो चुकी है, जिसे लोग अभी तक नहीं भूले होंगे। बता दें कि पहले दिन का खेल खतम होने तक भारत ने एक विकेट गंवाककर 24 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 205 रन के स्कोर पर सिमट गई।

टीम इंडिया का गेम प्लान
वहीं पहले दिन के मैच के बाद जब सिराज से विकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विकेट तो बैटिंग विकेट है, गेंद बैट पर आ रहा है, हमारा एक ही प्लान था कि धैर्य से गेंदबाजी करनी थी और हम अपने प्लान पर टिके रहे। मुझे विराट कोहली भाई ने कहा था कि हमारे पास दो ही तेज गेंदबाज हैं, हम उसे रोटेट करते रहेंगे, मैं जिस एंड से गेंदबाजी कर रहा था वहां से बाउंस अच्छा मिल रहा था। मैं हर गेंद पर अपनी पूती ताकत लगाने की कोशिश करता हूं और यही मैंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी किया था और आज के मैच में भी मैंने हर गेंद पर अपनी पूरी ताकत लगाई।

सीरीज में 2-1 से आगे भारत
बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है, ऐसे में इस मैच को जीतकर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाना चाहेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए भारत को किसी भी सूरत में यह मैच हारना नहीं है, लिहाजा भारत मैच में जीत या फिर ड्रॉ जरूर कराना चाहेगा। आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए न्यूजीलैंड कीटीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। अगर यह मैच भारत जीतता है तो विराट कोहली सर्वाधिक टेस्ट जीतने के मामले में दुनिया के चौथे कप्तान बन जाएंगे।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 17:53 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+