For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: विराट कोहली को लेकर मोंटी पनेसर का बड़ा दावा, कहा- यह नहीं हुआ तो खत्म हो जायेगा कप्तानी करियर

India vs England Monty Panesar Warns Virat Kohli claims must Win Series for Indian captain: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है और मेहमान टीम ने चेन्नई के मैदान पर खेले गये पहले मैच में 227 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में पहुंचने के लिये भारतीय टीम को बाकी बचे हुए 3 मैचों में से कम से कम 2 में जीत हासिल करनी है जबकि एक मैच को ड्रॉ कराया जा सकता है। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की टेस्ट प्रारूप में बतौर कप्तान लगातार चौथी हार है जिसके बाद खेल जगत के कई पूर्व खिलाड़ी उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जबरदस्त वापसी की और सीरीज जीतने का काम किया। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि विराट कोहली के लिये इंग्लैंड के साथ खेली जा रही यह सीरीज किसी बड़े एग्जाम से कम नहीं है जिसमें फेल होने पर उन्हें टेस्ट में कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है।

और पढ़ें: जानें कैसे घर बैठे जीत सकते हैं 163 मिलियन डॉलर्स का इनाम

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पनेसर ने कहा,'मुझे लगता है कि अगर भारत को टेस्ट सीरीज में हार मिलती है तो विराट कोहली के कप्तानी करियर का अंत हो जायेगा। भारत के लिये यह काफी बड़ी सीरीज है, जिसमें विराट कोहली जीत नहीं दिला पाते हैं तो उनके कप्तानी करियर का अंत होना तय है। मेरा मानना है कि कोहली के लिये वो समय आ गया है जब वो रहाणे को कप्तानी सौंपकर अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करें।'

गौरतलब है कि मोंटी पनेसर सीमित ओवर्स प्रारूप में भी विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठा चुके हैं। जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी तब उसी दौरान पनेसर ने कहा था कि अगर भारतीय टीम आगामी टी20 और वनडे विश्वकप को जीतने में नाकाम रहती है तो विराट कोहली को कप्तानी छोड़नी पड़ जायेगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के लिये किया टीम का ऐलान, 4 साल बाद लौटे लिविंगस्टोन

आपको बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे है और 13 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विराट सेना पर वापसी का काफी दबाव होगा। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये भारत को अगले तीनों मैच में न सिर्फ हार को टालना है बल्कि कम से कम 2 मैचों में जीत हासिल करनी है।

Story first published: Thursday, February 11, 2021, 18:07 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+